The Great Indian Kapil Show 2 season: कपिल शर्मा के शो "द ग्रेट इंडियन कपिल शो" ने कभी भी दर्शकों को निराश नहीं किया है। हमेशा की तरह यह शो फैंस को हँसाने में हमेशा कामयाब रहा है। दर्शक भी इसके हर नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। हालांकि आपको बता दें कि कपिल शर्मा का साप्ताहिक कॉमेडी शो, द ग्रेट इंडियन कपिल शो खत्म होने वाला है। सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा और अन्य लोगों सहित उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर इस खबर की घोषणा की कि सीज़न का फिनाले एपिसोड जल्द ही प्रसारित किया जाएगा। लेकिन शो के प्रशंसकों के लिए निर्माताओं ने खुशखबरी देने में देर नहीं लगाई है। आइए देखते हैं।
सुनील ग्रोवर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस सीजन के बेहतरीन पलों को दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत कपिल शर्मा के इस कथन से होती है, “और दोस्तों, फिनाले एपिसोड के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो यही समाप्त होता है।” इस पर कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक की ओर से नाटकीय प्रतिक्रिया आती है। वीडियो खत्म होने से पहले कपिल खुशखबरी सुनाते हैं, “जल्द मिलते हैं अगला सीजन मैं सिर्फ़ नेटफ्लिक्स पर।
सुनील ग्रोवर ने वीडियो साझा कर अपने इंस्टाग्राम पर लिखा “एंटरटेनमेंट की बारिश होगी दो बार, क्योंकि द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 2 आएगा बस कुछ ही महीनों में! और नए सीजन का इंतजार करते हुए सीजन 1 का मजा ले लो!” कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर अभिनीत कॉमेडी शो का फिनाले एपिसोड इस सप्ताह 22 जून को प्रसारित होगा।
