The Great Indian Kapil Show First Guest: कॉमेडियन कपिल शर्मा( Kapil Sharma) अपने पॉपुलर शो का तीसरा सीजन लेकर जल्द ही आ रहे हैं। कुछ दिन पहले कपिल ने अपने इस नए सीजन की अनाउंसमेंट की थी। अपनी पुरानी टोली के साथ कपिल शर्मा एक बार फिर से आपको गुदगुदाने आ रहे हैं। वहीं अब पता चला है कि पहले एपिसोड में मेट्रो इन दिनों मूवी की स्टारकास्ट शामिल होने वाली है। एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ बीटीएस फोटो शेयर की है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये पूरी टीम कपिल शर्मा के साथ मस्ती करने वाली है।
मेट्रो इन दिनों की स्टारकास्ट कपिल शर्मा( Kapil Sharma) के शो पर मस्ती करती नजर आई। अभिनेत्री सारा अली खान( Sara Ali Khan) और फातिमा सना शेख( Fatima Sana Sheikh) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की हैं जिसमें वह मेट्रो इन दिनों( Metro IN Dino) मूवी की पूरी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। यह कपिल शर्मा के शो का सेट नजर आ रहा है जिसमें सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, नीना गुप्ता, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर और कोंकणा शर्मा नजर आ रहे हैं। इन मस्ती भरी फोटो को शेयर करते हुए सारा अली खान ने लिखा कि सेट पर खूब मस्ती हुई जो आपको जल्द दिखाई जाएगी।
बताते चले कि कपिल शर्मा के शो का तीसरा सीजन 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। हर शनिवार नेटफलिक्स पर आने वाला ये शो आबकी बार नए-नए कलाकारों की टोली के साथ दिखाई देगा। वहीं बात करें मेट्रो इन दिनों मूवी की तो ये मूवी 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
