Sunny Deol's Jatt on OTT: 90 के दशक के एक्शन स्टारर सनी देओल (Sunny Deol) का फिल्मी करियर एक बार फिर पटरी पर आ गया है। 'गदर 2' (Gadar 2) की सफलता के बाद से ही सनी देओल को एक के बाद एक नए-नए प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहे हैं। 10 अप्रैल के दिन सनी देओल की फिल्म 'जाट' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब सनी देओल के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सनी देओल स्टारर 'जाट' की ऑनलाइन रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। आइए जानते हैं कि यह मूवी किस दिन ऑनलाइन रिलीज होने वाली है।
इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी सनी देओल की 'जाट'
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल की फिल्म 'जाट' की स्ट्रीमिंग 5 जून से नेटफ्लिक्स पर होने की पूरी उम्मीद है। हालांकि प्लेटफॉर्म और सनी देओल की फिल्म के मेकर्स ने अभी तक रिलीज डेट के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फैन्स लंबे समय से सनी देओल की एक्शन थ्रिलर 'जाट' को घर बैठे देखने के लिए बेताब हैं।
गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी सनी देओल की फिल्म 'जाट' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 88.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वर्ल्डवाइड ऑफिस पर इसने 118.78 रुपये की कमाई की है। मैथ्री मूवी मेकर्स, पीपल मीडिया फैक्ट्री और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित 'जाट' में सनी देओल की टक्कर रणदीप हुड्डा से देखने को मिली। इस फिल्म में रेजिना कैसांद्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, उपेंद्र लिमये, दयानंद शेट्टी, आयशा खान, जरीना वहाब और जगपति बाबू सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
