The Great Indian Kapil Show Promo: कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो टीवी के बाद ओटीटी पर भी गदर काट रहा है। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दो सीजन हिट होने के बाद ये शो वापिस ओटीटी की दुनिया में लौट रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफलिक्स ने शो के तीसरे सीजन की घोषणा करते हुए प्रोमो शेयर किया। सिर्फ यही नहीं इस प्रोमो से लोगों को एक बड़ा सप्राइज़ भी मिला। काफी लंबे समय से दर्शक शो में नवजोत सिंह सिद्धू को देखना चाहते थे। अब सभी का इंतजार खत्म हुआ क्यूँकि 'दी ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 3 में नवजोत नजर आएंगे।
ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफलिक्स' पर 'दी ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show 3) अपने सीजन 3 के साथ दर्शकों के बीच फिर लौट रहा है। हाल ही में मेकर्स द्वारा जारी किए प्रोमो कि शुरुआत कपिल शर्मा से हुई जो अर्चना पूरन सिंह की आँखों पर पट्टी बांधकर उन्हे सेट पर ले जाता है। कपिल कहते हैं कि अर्चना की वजह से बैक टू बैक सीजन हिट हुए तो नेटफलिक्स उन्हे तोहफा देना चाहता है। ऐसे में अर्चना कहती हैं कि तोहफे में मुझे नई गाड़ी, घर या नेटफलिक्स में शेयर मिलेगा? आंखों से पट्टी हटते ही अर्चना को नवजोत सिंह सिद्धू दिखाई देते हैं जो कुर्सी पर बैठे होंगे।
नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को देख अर्चना पूरन सिंह को टेंशन होने लगती है। कपिल अर्चना को आंखों पर नहीं बल्कि मुंह पर पट्टी बांधने को कहेगा क्यूँकि नवजोत अब उन्हे बोलने नहीं देंगे। इस प्रोमो से साफ हो गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू 'दी ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' में नजर आएंगे। इस बड़े सप्राइज़ से फैंस खुशी से झूम उठे क्यूँकि उन्हे अब नवजोत की शायरी सुनने को मिलेगी। बता दें 21 जून को रात 8 बजे शो का पहले एपिसोड टेलिकास्ट होगा।
