OTT Release This Week: 9 जून से लेकर 15 जून तक ओटीटी पर एक के बाद एक फिल्में और सीरीज धमाल मचाने के लिए आ रही हैं। इन फिल्मों और सीरीज का फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार था। इस लिस्ट में सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्मों-सीरीज के साथ कॉमेडी का तड़का लगाने वाली मूवीज और शोज का भी नाम है। इन फिल्मों और सीरीज को आप प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हो। तो चलिए देखते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर गदर काटने के लिए आ रही हैं।
पडक्कलम (Padakkalam)
रिलीज डेट: 10 जून 2025
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार(JioHotstar)
कहानी: यह एक मलयालम फिल्म है, जो एक रोमांचक ड्रामा है। कहानी एक छोटे से गांव में सेट है, जहां सामाजिक और पारिवारिक टकरावों के बीच एक व्यक्ति की जिंदगी में आए बदलावों को दर्शाया गया है। यह फिल्म स्थानीय संस्कृति और भावनात्मक गहराई को उजागर करती है।
ट्रेन रेक: द एस्ट्रोवर्ल्ड ट्रैजडी (Train Wreck: The AstroWorld Tragedy)
रिलीज डेट: 10 जून 2025
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
कहानी: यह एक अंग्रेजी डॉक्यूमेंट्री है, जो 2021 में हुए एस्ट्रोवर्ल्ड फेस्टिवल हादसे की जांच करती है। इस घटना में कई लोगों की जान गई थी। इसे आयोजकों की लापरवाही और सुरक्षा खामियों के नजरिए से दिखाया गया है।
द एमेच्योर (The Amateur)
रिलीज डेट: 10 जून 2025
ओटीटी प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
कहानी: यह एक अंग्रेजी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। कहानी एक साधारण व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अप्रत्याशित स्थिति में फंसकर एक खतरनाक मिशन का हिस्सा बन जाता है। यह फिल्म एक्शन, सस्पेंस और व्यक्तिगत बदलाव की कहानी को दर्शाती है।
राणा नायडू 2 (Rana Naidu 2)
रिलीज डेट: 13 जून 2025
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
कहानी: यह एक हिंदी एक्शन क्राइम ड्रामा है, जो रे डोनोवन पर बेस्ड है। राणा नायडू (राणा दग्गुबाती), एक फिक्सर है जो मशहूर हस्तियों की समस्याएं सुलझाता है। सीरीज में वेंकटेश दग्गुबाती, अर्जुन रामपाल भी अहम रोल में हैं।
सुभम (Subham)
रिलीज डेट: 14 जून 2025
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
कहानी: यह एक हॉरर कॉमेडी है, इसमें आपको रहस्यमयी और डरावनी घटनाएं देखने को मिलना वाली है। इस देखने के बाद आपको डर के साथ हंसी भी खूब आने वाली है।
अलप्पुझा जिमखाना (Alappuzha Gymkhana)
रिलीज डेट: 13 जून 2025
ओटीटी प्लेटफॉर्म: सोनी लिव (SonyLIV )
कहानी: यह एक मलयालम स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा है, जो केरल के अलप्पुझा जिले में सेट है। कहानी कॉलेज के छात्रों के एक समूह की है, जो बॉक्सिंग कोटा के जरिए आसानी से दाखिला पाने की कोशिश करते हैं।
स्नो व्हाइट (Snow White)
रिलीज डेट: 11 जून 2025
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
कहानी: यह 1937 की डिज्नी क्लासिक का लाइव-एक्शन म्यूजिकल रीइमेजिनेशन है। कहानी स्नो व्हाइट की है जो सात बौनों—बैशफुल, डॉक, डोपी, ग्रम्पी, हैप्पी, स्लीपी और स्नीजी के साथ एक जादुई यात्रा पर निकलती है।
किलबिल सोसाइटी (Killbill Society)
रिलीज डेट: 13 जून 2025
ओटीटी प्लेटफॉर्म: होईचोई (Hoichoi)
कहानी: यह बंगाली ब्लैक कॉमेडी रोमांटिक थ्रिलर है। ये डिप्रेशन, शर्मिंदगी, और उम्मीद की थीम्स को छूती है।
टाइटन: द ओशनगेट डिजास्टर (Titan: The Ocean Gate Disaster)
रिलीज डेट: 11 जून 2025
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
कहानी: ये एक इंग्लिस डॉक्यूमेंट्री है जो 2023 में टाइटन सबमर्सिबल के टाइटैनिक मलबे की यात्रा के दौरान हुए हादसे की जांच करती है।
