वेब सीरीज

The Great Indian Kapil Show से नवजोत सिंह सिद्धू ने की वापसी, सीजन 3 से काटा अर्चना पूरन सिंह का पत्ता?

The Great Indian Kapil Show Promo: कपिल शर्मा का ओटीटी पर मशहूर शो 'दी ग्रेट इंडियन कपिल शो' ने एक बड़ी घोषणा करते हुए प्रोमो शेयर किया है। शो से नवजोत सिंह सिद्धू ने वापिस कॉमेडी की दुनिया में वापसी कर ली है। प्रोमो में नवजोत सिंह को देख अर्चना पूरन सिंह के पसीने छूट गए हैं।

Image

The Great Indian Kapil Show

The Great Indian Kapil Show Promo: कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो टीवी के बाद ओटीटी पर भी गदर काट रहा है। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दो सीजन हिट होने के बाद ये शो वापिस ओटीटी की दुनिया में लौट रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफलिक्स ने शो के तीसरे सीजन की घोषणा करते हुए प्रोमो शेयर किया। सिर्फ यही नहीं इस प्रोमो से लोगों को एक बड़ा सप्राइज़ भी मिला। काफी लंबे समय से दर्शक शो में नवजोत सिंह सिद्धू को देखना चाहते थे। अब सभी का इंतजार खत्म हुआ क्यूँकि 'दी ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 3 में नवजोत नजर आएंगे।

ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफलिक्स' पर 'दी ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show 3) अपने सीजन 3 के साथ दर्शकों के बीच फिर लौट रहा है। हाल ही में मेकर्स द्वारा जारी किए प्रोमो कि शुरुआत कपिल शर्मा से हुई जो अर्चना पूरन सिंह की आँखों पर पट्टी बांधकर उन्हे सेट पर ले जाता है। कपिल कहते हैं कि अर्चना की वजह से बैक टू बैक सीजन हिट हुए तो नेटफलिक्स उन्हे तोहफा देना चाहता है। ऐसे में अर्चना कहती हैं कि तोहफे में मुझे नई गाड़ी, घर या नेटफलिक्स में शेयर मिलेगा? आंखों से पट्टी हटते ही अर्चना को नवजोत सिंह सिद्धू दिखाई देते हैं जो कुर्सी पर बैठे होंगे।

नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को देख अर्चना पूरन सिंह को टेंशन होने लगती है। कपिल अर्चना को आंखों पर नहीं बल्कि मुंह पर पट्टी बांधने को कहेगा क्यूँकि नवजोत अब उन्हे बोलने नहीं देंगे। इस प्रोमो से साफ हो गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू 'दी ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' में नजर आएंगे। इस बड़े सप्राइज़ से फैंस खुशी से झूम उठे क्यूँकि उन्हे अब नवजोत की शायरी सुनने को मिलेगी। बता दें 21 जून को रात 8 बजे शो का पहले एपिसोड टेलिकास्ट होगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article