The Great Indian Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा का नया शो नेटफ्लिक्स पर ऑन एयर हो चुका है। शो पर रणबीर कपूर से लेकर सनी देओल तक कई गेस्ट आ चुके हैं। पहली बार कपिल के शो पर आमिर खान आए थे। शो को दर्शकों का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बार का शो पिछले सीजन से थोड़ा अलग है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में शो के अपकमिंग गेस्ट का खुलासा हुआ है। इस लिस्ट में एड शिरीन से लेकर जाह्नवी-कार्तिक समेत कई नए गेस्ट साथ में दिखाई देने वाले है।
The Great Indian Kapil Sharma Show (credit Pic: Instagram)
प्रोमो की शुरुआत पॉपुलर हॉलीवुड सिंगर एड शिरीन के साथ होती है। एड शो पर जमकर मस्ती करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं वह अपने दर्शकों के लिए शानदार परफॉर्मेंस भी हिंदी गाने में देते हैं। सिंगर पुष्पा का पॉपुलर डायलॉग मैं झुकेगा नहीं साला बोलते हैं। एड कपिल और उनके शो की तारीफ करते हैं।
कपिल शर्मा ने शेयर किया नया प्रोमो
इसके अलावा शो पर कार्तिक आर्यन अपनी मां के साथ नजर आएंगे। वहीं, जाह्नवी कपूर राजकुमार राव के साथ अपनी शो पर बतौर गेस्ट पहुंचती हैं। प्रोमो में जाह्नवी का फनी साइड देखने को मिला है।
इसके अलावा मैरी कॉम, सानिया मिर्जा समेत कई सितारे दिखाई देंगे। कपिल कहते हैं मैं एक अपनी बीवी से डरता हूं और दूसरा सानिया से। इसके अलावा वीडियो में अनिल कपूर और फराह खान भी नजर आते हैं। कृष्णा अभिषेक कहते हैं मैं आज छैया छैया की मलाइका अरोड़ा बना हूं। फराह कहती हैं तू मलाइका कम और अरबाज ज्यादा लग रहा है। शो का नया प्रोमो काफी दिलचस्प है। इस प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।
