वेब सीरीज

Spy Thriller: 'द फैमिली मैन' से लाख गुना तगड़ी है जासूसों पर बनी ये 5 वेब सीरीज, देखकर अच्छी आएगी नींद

Top 5 Best Spy thriller Series on Ott: अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज द फैमिली मैन 3 जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस सीरीज को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। बता दें कि ऐसी कई स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जो कि द फैमिली मैन से भी ज्यादा तगड़ी है। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर...

Image

pic credit- netflix/prime video/jio hotstar

Top 5 Best Spy thriller Series on Ott: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर स्पाई थ्रिलर सीरीज का कलेक्शन कमाल का है। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज द फैमिली मैन 3 को लेकर अपडेट सामने आया है। बता दें कि इस सीरीज की रिलीज डेट के बारे में मेकर्स ने जानकारी दे दी है। ये सीरीज 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। बता दें कि ऐसी कई जासूसों पर बनीं वेब सीरीज हैं, जिसे देखकर आप अंदर से खुश हो जाएंगे। कई लोगों का ये मानना है कि इन सीरीज की कहानी सबसे मस्त और हटके है। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर...

स्पेशल ऑप्स (Special Ops)

जियो हॉटस्टार पर मौजूद वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स रॉ एजेंट हिम्मत सिंह की कहानी को बयां करती है। स्पेशल ऑप्स सीजन 1 में हिम्मत सिंह एक टेररिस्ट को पकड़ने की पूरी कोशिश करता है, जो कि ससंद पर हुए हमले का मास्टरमाइंड होता है। आखिर में हिम्मत सिंह उस आतंकवादी को जहन्नुम पहुंचा देता है। इस सीरीज के दूसरे सीजन की कहानी भी जबरदस्त है।

so (21)

pic credit- jio hotstar

सारे जहां से अच्छा (Saare Jahan Se Accha)

साल 2025 में रिलीज हुई सीरीज सारे जहां से अच्छा की कहानी भी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) पर बेस्ड है। इस सीरीज में एक भारतीय जासूस को पाकिस्तानी काउंटरपार्ट को हराकर न्यूक्लियर प्रोग्राम को सबोटेज कर देती है। इस सीरीज में भारत पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेर देता है। अगर आप स्पाई थ्रिलर सीरीज सारे जहां से अच्छा को देखना चाहते हैं तो ये नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

sare

pic credit- netflix

मुखबीर: द स्टोरी ऑफ अ स्पाई (Mukhbhir: The Story of a Spy)

साल 2022 में रिलीज हुई सीरीज 'मुखबीर: द स्टोरी ऑफ अ स्पाई' साल 1960 के दशक के भारत-पाकिस्तान तनाव और 1965 की जंग पर आधारित है। यह रिटायर्ड जॉइंट डायरेक्टर ऑफ इंटेलिजेंस ब्यूरो, मलॉय कृष्ण धर की किताब मिशन टू पाकिस्तान: एन इंटेलिजेंस एजेंट इन पाकिस्तान पर बनी है। इस सीरीज को देखकर आपके अंदर देशभक्ति की भावना जाग जाएगी। इसे आप आज ही जी 5 पर देख लें।

mukh

pic credit- ZEE5

बार्ड ऑफ ब्लड (Bard of Blood)

इमरान हाशमी की सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड को क्रिटिक्स ने पूरे नंबर दिए है। इस सीरीज में इमरान ने एक भारतीय जासूस का रोल निभाया है, जो कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए हर वक्त तैयार रहता है। इमरान की ये सीरीज शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई। सीरीज रिसर्च एंड एनालिसिस विंग एजेंट्स की दुनिया को दिखाती है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

bard

pic credit- netflix

द फैमिली मैन (The Family Man)

द फैमिली मैन, अमेजन प्राइम वीडियो की बेस्ट सीरीज है। मनोज बाजपेयी की सीरीज की कहानी एक एक मिडिल-क्लास फैमिली मैन की डबल लाइफ दिखाती है। रीज में ह्यूमर, फैमिली ड्रामा, हाई-स्टेक्स एक्शन और रियल पॉलिटिकल इश्यूज का कमाल का बैलेंस है। हाल ही में द फैमिली मैन 3 की रिलीज डेट का खुलासा हुआ है। मेकर्स ने बताया है कि ये सीरीज 21 नवंबर को रिलीज होगी।

thefa

pic credit- prime video

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article