वेब सीरीज

नेटफ्लिक्स ने दिया सनी देओल को OTT पर तहलका मचाने का मौका, Siddharth P Malhotra के डायरेक्शन में बनेगी फिल्म

Sunny Deol's OTT Debut: बॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद सनी देओल (Sunny Deol) ने अब ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करने का मन बना लिया है। नेटफ्लिक्स संग सनी देओल ने इस मूवी के हाथ मिलाया है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा किया जाएगा। इस मूवी के लिए सनी देओल को मोटी रकम भी मिली है।

Image

Siddharth P Malhotra and Sunny Deol

Sunny Deol's OTT Debut: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'जाट' (Jaat) में देखा गया। इस फिल्म में सनी देओल की भिड़ंत रणदीप हुड्डा से होती दिखाई दी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही। बॉलीवुड की कई फिल्मों से लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुके सनी देओल को लेकर खबरें हैं कि वो ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने सनी पाजी को एक बड़ी एक्शन मूवी ऑफर की है।

नेटफ्लिक्स संग सनी देओल ने मिलाया हाथ

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल के साथ नेटफ्लिक्स ने बड़े बजट की एक्शन मूवी के लिए हाथ मिलाया है। यह फिल्म सनी देओल के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए मेकर्स ने सिद्धार्थ पी मल्होत्रा को ऑनबोर्ड लिया है। उम्मीद जी जा रही है कि इसी जुलाई से सनी देओल फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। बताया जा रहा है कि सनी पाजी की यह मूवी हॉलीवुड थ्रिलर 'डेथ सेंटेंस' का रीमेक होगी। फिल्म को निर्माताओं ने अगले साल तक रिलीज करने का फैसला किया है।

सनी देओल इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कुछ दिनों पहले ही सनी पाजी ने 'लाहौर: 1947' की शूटिंग फिनिश की है। आमिर खान के बैनर तले इस मूवी का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। 'बॉर्डर 2' के अलावा सनी देओल के पास नितेश तिवारी की 'रामायण' भी है, जिसमें उन्हें राम भक्त हनुमान की भूमिका में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article