वेब सीरीज

एडोलसेंस को नेटफ्लिक्स पर मिले 96.7 मिलियन व्यूज तो चौंक गए सुधीर मिश्रा, बोले 'कहानी ऊपर चढ़ने के बजाय नीचे'

Sudhir Mishra on Adolescence: भारतीय सिनेमाजगत के जाने-माने डायरेक्टर सुधीर मिश्रा (Sudhir Mishra) ने एडोलसेंस (Adolescence) के भारत में No.1 बनने पर सवाल खड़ा किया है। सुधीर मिश्रा ने एक्स पर लिखा है कि एडोलसेंस खराब मेकिंग का नमूना है लेकिन फिर भी भारतीय दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। ये भारतीय फिल्मकारों के लिए अच्छी खबर है।

Image

Adolescence

Sudhir Mishra on Adolescence: भारत के जाने-माने डायरेक्टर सुधीर मिश्रा (Sudhir Mishra) ने एडोलसेंस (Adolescence) की भारतीय नेटफ्लिक्स रैंकिंग पर सवाल खड़े करते हुए एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। सुधीर मिश्रा ने पोस्ट में लिखा है कि एडोलसेंस जैसा शो भारत में कैसे इतना देखा जा रहा है जबकि भारतीय दर्शक फास्ट पेस्ड शोज देखना पसंद करते हैं। एडोलसेंस एक स्लो शो है, जो भारतीय दर्शकों को पसंद आ रहा है। सुधीर ने दर्शकों के व्यवहार में आए इस बदलाव को सुखद बताते हुए कहा है कि इससे भारतीय फिल्मकारों को आने वाले वक्त में काफी मदद मिलेगी और वो भी ऐसा बना पाएंगे।

सुधीर मिश्रा ने पोस्ट में लिखा है, 'एडोलसेंस भारत में नेटफ्लिक्स पर नम्बर 1 शो कैसे बना है? फिल्ममेकिंग का सारा ज्ञान इसके खिलाफ जाता है। भारतीय दर्शकों को स्लो शोज पसंद नहीं आते हैं। ये शो खराब स्क्रिप्ट के हर रूल को तोड़ता है। ये एपिसोड्स के साथ आगे बढ़ने की जगह नीचे जाता है। पिछले कुछ सालों में आई ये बेस्ट न्यूज है।'

सुधीर मिश्रा के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर नया विवाद छिड़ गया है और हर कोई इस सवाल का जवाब तलाश रहा है। पिछले कुछ समय में रिलीज हुए शोज को देखें तो पाएंगे कि स्लो शोज को भारतीय दर्शकों ने सिरे से खारिज किया है लेकिन एडोलसेंस को मिला प्यार चौंकाता है। एडोलसेंस को अब तक नेटफ्लिक्स पर 96.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसी के साथ एडोलसेंस ने नेटफ्लिक्स के शो स्ट्रेंजर थिंग्स 3 को पछाड़ दिया है, जिसे दुनियाभर में पसंद किया गया था। वैसे आपका भारतीय दर्शकों को व्यवहार में आए इस बदलाव के बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article