'स्क्विड गेम 3' की रिलीज से पहले सामने आए पोस्टर ने घुमाया दिमाग, कन्फ्यूज हुए लोग

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 20, 2025, 04:10 PM IST

Squid Game 3 New Poster: नेटफ्लिक्स की अपकमिंग वेब सीरीज स्क्विड गेम 3 (Squid Game 3) के नए पोस्टर रिलीज हो गए है। फिल्म के पोस्टर में दो अलग-अलग लुक देखने को मिले। सीरीज के इन दो नए पोस्टर को देखने के बाद लोगों के दिमाग में कई सवाल उठने लगे हैं।

Squid Game 3 New Poster: नेटफ्लिक्स की सुपरहिट सीरीज स्क्विड गेम (Squid Game) का तीसरा और आखिरी सीजन यानी स्क्विड गेम 3 (Squid Game 3) इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। अभी कुछ दिनों पहले इस वेब सीरीज का एक फाइनल ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था। इसके बाद से ये सीरीज काफी सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच अब मेकर्स ने वेब सीरीज स्क्विड गेम का नया पोस्टर शेयर किया है। इस बार पोस्टर में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं वेब सीरीज स्क्विड गेम 3 के नए पोस्टर में क्या खास है।

Squid Game 3 New Poster

नए पोस्टर में खुले राज

वेब सीरीज स्क्विड गेम 3 रिलीज होने से पहले एक बार फिर से चर्चा में गई है। मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए इसका नया पोस्टर रिलीज किया है। सीरीज के इस पोस्टर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। पोस्टर में दो मुख्य किरदारों ली जंग-जे (Lee Jung-jae) और ली ब्यूंग-हुन (Lee Byung-hun) को दिखाया गया है। इस पोस्टर को देखने के बाद लोग काफी अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। कोई कह रहा है इस सीजन में बस यही दोनों बचने वाले हैं। तो कोई नए राज को लेकर बात करता नजर आ रहा है।

End of Feed