वेब सीरीज

Ground Zero OTT Release: घर बैठे इस प्लेटफॉर्म पर देखें इमरान हाशमी की फिल्म, बन जाएगा वीकेंड

Ground Zero OTT Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' (Ground Zero) को आज यानी 20 जून के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया गया है। इस एक्शन-ड्रामा को अब आप घर बैठे देखने का आनंद उठा सकते हैं।

Image

Ground Zero OTT Release

Ground Zero OTT Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' (Ground Zero) इसी साल 25 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने 50 करोड़ रुपये खर्च किए थे। निर्माताओं को पूरी उम्मीद थी कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रहेगी। इस मूवी को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत बनाया गया था। सिनेमाघरों में निराशाजनक कमाई करने के बाद अब मेकर्स ने 20 के जून के इस मूवी ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया है।

ऑनलाइन स्ट्रीम हुई 'ग्राउंड जीरो'

आज यानी 20 जून को अमेजन प्राइम वीडियो ने जानकारी देते हुए बता दिया है कि इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' को ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया गया है। ग्राउंड जीरो अब दुनिया भर में 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर घर बैठे ऑनलाइन देखा जा सकता है। फैन्स भी इस मूवी को ऑनलाइन देखने के लिए काफी लंबे से इंतजार कर रहे थे।

तेजस प्रभा विजय देओस्कर के निर्देशन में बनी 'ग्राउंड जीरो' में इमरान हाशमी के साथ सई ताम्हणकर, जोया हुसैन और मुकेश तिवारी जैसे दमदार कलाकारों की टुकड़ी दिखाई दे रही है। दमदार एक्शन के साथ इस मूवी में आपको देशभक्ति को पूरी फीलिंग देखने को मिलेगी। इस मूवी इमरान हाशमी ने बीएसएफ ऑफिस नरेंद्र नाथ धर दुबे की भूमिका को निभाया था। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर साल 2001 में संसद भवन में हुए अटैक के मास्टरमाइंड का पता लगाया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article