वेब सीरीज

Sky Force Amazon: अक्षय कुमार-वीर पहाड़िया की स्काई फोर्स ओटीटी पर हुई रिलीज लेकिन फिर भी करनी पड़ेगी जेब ढीली

Sky Force Amazon Prime Video: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) की नई फिल्म स्काई फोर्स अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है लेकिन दर्शक इसे फ्री में नहीं देख पाएंगे। अमेजन प्राइम वीडियो के सब्सक्राइबर्स को लिए भी स्काई फोर्स को देखने के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी।

Image

Sky Force Box Office Collection Day 13: Akshay Kumar, Veer Pahariya's War Drama Maintains Steady Pace

Sky Force Amazon Prime Video: साल 2025 की पहली हिट फिल्म स्काई फोर्स को कई दर्शक सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे। फिल्म स्काई फोर्स में अक्षय कुमार, सारा अली खान और वीर पहाड़िया जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। इन कलाकारों की एक्टिंग का ही कमाल था कि स्काई फोर्स साल 2025 की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी, जिसके बाद से ही दर्शक इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अगर आपको भी स्काई फोर्स की रिलीज डेट का इंतजार है तो हमारे पास एक बड़ी खुशखबरी है। स्काई फोर्स के मेकर्स ने अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे रिलीज कर दिया है। हालांकि इसे सामान्यता लोग नहीं देख पाएंगे। अक्षय कुमार, सारा अली खान और वीर पहाड़िया की स्काई फोर्स देखे के लिए दर्शकों को एक खास राशि खर्च करनी पड़ेगी।

Amazon Prime Video पर रिलीज हुई फिल्म स्काई फोर्स

अगर आपने अमेजन प्राइम वीडियो सब्सक्राइब कर रखा है तो भी स्काई फोर्स आप नहीं देख पाएंगे। असल में मेकर्स ने इसे रेंट ऑन मूवी मॉडल के तहत रिलीज किया है। अगर आपको घर बैठे स्काई फोर्स देखनी है तो आपको जेब से 349 रुपये निकालने होंगे। स्काई फोर्स के खरीददार इसे 30 दिन के लिए रेंट कर पाएंगे और उनके पास इसे खत्म करने के लिए 48 घंटे होंगे।

स्काई फोर्स से सफल रहा वीर पहाड़िया का डेब्यू

फिल्म स्काई फोर्स से एक्टर वीर पहाड़िया ने सफल बॉलीवुड डेब्यू किया है। वीर पहाड़िया की यह पहली फिल्म है, जिसके लिए उनको काफी तारीफें मिली हैं। ट्रेड पंडितों और फिल्म पत्रकारों का मानना है कि वीर पहाड़िया में लम्बी रेस तय करने का हुनर है लेकिन ये हुनर उनके कितने काम आता है, उसमें फिल्मकारों का बड़ा योगदान होगा जिनके साथ वो काम करेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article