Sky Force On Ott: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ओटीटी पर देगी दस्तक, जानें कब और कहां देख होगी स्ट्रीम?

Sky Force On Ott: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का फैंस ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म होगा गया है। आइए जानते हैं कि कब और कहा अक्षय कुमार की स्काई फोर्स रिलीज होने वाली है। स्काई फोर्स फिल्म में 1965 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए एयर-स्‍ट्राइक को दिखाया गया है।

Sky Force On Ott: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स ने सिनेमाघरों पर कमाल कर दिया था, जिसके बाद से फैंस इस फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। अब इस फिल्म के ओटीटी रिलीज से पर्दा उठा है। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर ने किया है। आइए जानते हैं कि कब और कहां ये फिल्म स्ट्रीम होने वाली है।

Sky Force On Ott

Sky Force On Ott

फिल्म स्काई फोर्स में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में निम्रत कौर और सारा अली खान भी नजर आ रही हैं। स्काई फोर्स 21 मार्च प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। स्काई फोर्स एक सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है, जो भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई पहली और सबसे घातक एयरस्ट्राइक की कहानी को बताती है। फिल्म एक ऐसे हीरो की कहानी बताती है जो एक मिशन के दौरान लापता हो गए थे, जिसके बाद उसका साथी उसकी तलाश में जुट जाता है। इस फिल्म में रोमांचक हवाई एक्शन सीक्वेंस, गहरी दोस्ती और भावनाओं को शानदार तरीके से दिखाया गया है।

End of Feed