वेब सीरीज

Sitaare Zameen Par: यूट्यूब स्ट्रेटेजी को रोकने के लिए नेटफ्लिक्स ने Aamir Khan स्टारर को दिया इतने करोड़ का ऑफर

Netflix offer this Amount for Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' अपनी रिलीज को लेकर चर्चा में बनी हुई है। यूट्यूब रिलीज रणनीति को रोकने के लिए अब नेटफ्लिक्स पर आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' के डिजिटल राइट्स खरीदने के लिए दोगुना रकम ऑफर की है।

Image

Netflix offer this Amount for Sitaare Zameen Par

Netflix offer this Amount for Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) लंबे समय के बाद फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) से कमबैक करने जा रहे हैं। आमिर खान की यह मूवी स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' का रीमेक है। आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' 20 जून को रिलीज होने वाली है। इस मूवी के ट्रेलर को ऑडियंस द्वारा मिले रिस्पॉन्स को देखने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 60 करोड़ रुपये ऑफर किए थे। मगर अब यूट्यूब स्ट्रेटेजी को रोकने के लिए नेटफ्लिक्स ने 'सितारे जमीन पर' को खरीदने के लिए दोगुना से भी ज्यादा रकम आमिर खान को ऑफर की है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' के डिजिटल राइट्स खरीदने के लिए नेटफ्लिक्स ने अभिना को 125 करोड़ रुपये ऑफर किए हैं। कुछ दिनों पहले आमिर खान ने कहा था कि वो अपनी फिल्म को यूट्यूब पर पेश कर पे-पर-व्यू से कमाई करेंगे। यूट्यूब की इस रणनीति को रोकने के लिए नेटफ्लिक्स ने आमिर खान को उनकी फिल्म 'सितारे जमीन पर' के लिए 60 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 125 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है।

आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' को देखने के लिए हरकोई बेताब है। इस मूवी आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। निर्माताओं ने इस मूवी को बनाने में कई करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान को आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था, जो बुरी तरह फ्लॉप रही थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article