Singham Again Ott Release: अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार, जानें कब दस्तक देगी फिल्म

Singham Again Ott Release: अज्य देवगन की फिल्म सिंघम अगेन को दर्शकों का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और फैंस जानना चाहते हैं कि सिंघम अगेन ओटीटी पर कब दस्तक देगी।

Singham Again Ott Release: रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में अजय के साथ दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। सिंघम अगने के साथ बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 भी रिलीज हुई है। दोनों फिल्में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। Sacnilk. Com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 43.5 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। ये भी पढ़ें- रूमर्ड बॉयफ्रेंड Kabir Bahia संग ट्विनिंग करते पहली बार पब्लिक में नजर आईं Kriti Sanon, वायरल हुआ वीडियो

SINGHAM Again

Singham Again (credit Pic: Instagram)

फिल्म ने दूसरे दिन 41.5 करोड़ का बिजनेस किया। 2 दिनों में फिल्म ने 85 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा 2 दिनों में पार कर लिया। फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 65 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को रिलीज हुए अभी एक हफ्ते भी नहीं हुए। फैंस इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed