यूट्यूबर अरमान मलिक से सिंगर Armaan Malik को है ऐतराज, इज्जत की खातिर फैंस से लगाई गुहार

Singer Armaan Malik on Bigg Boss OTT 3 Controversies: मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने इंस्टाग्राम पर के लंबा पोस्ट साझा कर फैंस से गुहार लगाई है कि उनकी इज्जत को खराब ना किया जाए। उनका यूट्यूबर अरमान से कोई रिश्ता नहीं है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Singer Armaan Malik on Bigg Boss OTT 3 Controversies: अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 ने दो हफ़्ते पहले जियो सिनेमा पर अपने प्रीमियर के बाद से ही दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। यह शो हर नए दिन दर्शकों को मसाला देने में कोई कमी नहीं छोड़ता है।इसके शुरू होने के बाद से, जियो सिनेमा प्रीमियम पर लगभग 14 एपिसोड स्ट्रीम किए जा चुके हैं। अरमान मलिक, सना मकबूल, साई केतन राव, सना सुल्तान, रणवीर शौरी, लवकेश कटारिया, चंद्रिका दीक्षित और विशाल पांडे सहित घर के सदस्य घर में अपनी छाप छोड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अब इस बीच मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर बड़ी बात कही है। आइए देखते हैं।

Singer Armaan Malik on Bigg Boss OTT 3 Controversies

बिग बॉस ओटीटी 3 के रविवार के एपिसोड में, यूट्यूबर अरमान मलिक ने विशाल पांडे को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद बिग बॉस के घरवालों ने भी शारीरिक हिंसा के नियम को तोड़ने के लिए अरमान मलिक को बेदखल करने का फैसला किया, वह अपनी दोनों पत्नियों के साथ विवादास्पद रियलिटी शो में प्रवेश करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इन सबके बीच, गायक अरमान मलिक ने आज अपने एक्स अकाउंट पर जाकर फैंस के साथ क्लियर किया है कि उनका यूट्यूबर से कोई रिश्ता नहीं है।

End of Feed