वेब सीरीज

Sikandar OTT Release: फ्लॉप का स्वाद चखने के बाद इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम होगी सलमान खान स्टारर, जानें यहां

Sikandar OTT Release: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद अब मेकर्स ने इसे ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का फैसला कर लिया है। आइए जानते हैं सलमान खान की 'सिकंदर' कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

Image

Salman Khan's Sikandar OTT Release

Sikandar OTT Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की एक्शन-थ्रिलर बेस्ड मूवी 'सिकंदर' 30 मार्च के दिन रिलीज हुई थी। ट्रेलर देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' (Sikandar) दुनिया भर में तहलका मचा देगी लेकिन हुआ इसका बिलकुल उल्टा। ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स की ओर से सलमान खान की 'सिकंदर' को खास रिव्यू नहीं मिले थे। बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी ज्यादा कमाई नहीं कर पाई थी। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मेकर्स ने 'सिकंदर' को ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का फैसला कर लिया है।

इस दिन से ऑनलाइन स्ट्रीम होगी सलमान खान की 'सिकंदर'

एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनकर तैयार हुई सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की ऑनलाइन रिलीज डेट सामने आ गई है। लोकमत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 'सिकंदर' के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स पर खरीदे थे। इस मूवी को मेकर्स ने अब 25 मई के दिन ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का फैसला किया है। 25 मई के दिन सलमान खान के फैन्स 'सिकंदर' को घर बैठे देखने का लुत्फ उठा पाएंगे।

सलमान खान के इस मूवी में रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म में सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर सही कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए। 'सिकंदर' का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले किया गया। 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'सिकंदर' ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 170 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अब सलमान खान ने फिल्म 'बजरंगी भाईजान 2' पर काम शुरू कर दिया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article