Shashi Kapoor के पोते Zahan Kapoor करने वाले हैं डेब्यू, फर्स्ट लुक वायरल होते ही बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

Shashi Kapoor's Grandson Zahan Kapoor: बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार शशि कपूर के पोते जहान कपूर इन दिनों सुर्खियों में आ गए हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू के लिए तैयार जहान कपूर का अब फर्स्ट लुक सामने आ गया है। आइए यहां इस वायरल फर्स्ट लुक पर एक नजर डालते हैं।

Shashi Kapoor's Grandson Zahan Kapoor: दिवंगत सुपरस्टार शशि कपूर (Shashi Kapoor) के पोते जहान कपूर (Zahan Kapoor) विक्रमादित्य मोटवानी की अपकमिंग वेब सीरीज ब्लैक वारंट में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज के जरिए वह अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। नेटफ्लिक्स-स्टारर शो जहान को तिहाड़ जेल में एक नए जेलर के रोल में पेश करने वाला है, जो कठोर वातावरण में ढलने की चुनौतियों से जूझता है, जबकि उसके साथ काम करने वाले लोग उससे थोड़ा मजबूत और निर्दयी होने के लिए कहते रहते हैं। टीजर जेल की जिंदगी की अनफिल्टर्ड रियलिटी को भी दिखा रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आते ही यह तेजी से वायरल होने लगा है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Happy Birthday Govinda: सेट पर हुए लेट तो इस को स्टार ने जड़ा थप्पड़, बुरे वक्त में सुनील शेट्टी-सलमान खान से मांगा काम

Zahan Kapoor OTT Debute

जहान कपूर पर हैं सभी की निगाहें

इस वेब सीरीज में राहुल भट्ट, परमवीर सिंह चीमा, अनुराग ठाकुर और सिद्धांत गुप्ता के साथ जहान कपूर का ओटीटी डेब्यू होने वाला है। जहान ने शो का टीजर एक कैप्शन के साथ रिलीज किया हैं। जिसमें उन्होंने लिखा, 'भारत की सबसे खौफनाक जेल में एक नया जेलर आया है, कुछ वास्तविक घटनाओं पर आधारित - ब्लैक वारंट, 10 जनवरी को रिलीज़! केवल नेटफ्लिक्स पर।'

End of Feed