'कॉकटेल 2' के बाद शाहिद कपूर शुरू करेंगे 'फर्जी 2', निर्माताओं ने इतने करोड़ रुपये दी सैलरी

Shahid Kapoor's Fees for Farzi 2: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक 'कॉकटेल 2' को खत्म करने के तुरंत बाद शाहिद कपूर वेब सीरीज 'फर्जी 2' की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस सीरीज को करने के लिए मेकर्स ने शाहिद कपूर को मुंहमांगी रकम दी है। 'फर्जी 2' के लिए शाहिद कपूर को उनके करियर की सबसे ज्यादा सैलरी मिली है।

Shahid Kapoor's Fees for Farzi 2: शाहिद कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के इन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने दम पर फैन्स के बीच अलग पहचान बनाई है। 'कबीर सिंह' की धांसू सफलता के बाद से ही बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े डायरेक्टर शाहिद कपूर के साथ काम करने को बेताब नजर आए। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की थी। लेटेस्ट जानकारी की बात करें तो शाहिद कपूर इन दिनों दिनेश विजान के बैनर तले बन रही फिल्म 'कॉकटेल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी के शूटिंग सेट से कई पिक्स और वीडियोज ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। 'कॉकटेल 2' के साथ-साथ अब शाहिद कपूर ने ओटीटीट सीरीज 'फर्जी 2' की शूटिंग को भी शुरू कर दिया है।

Shahid Kapoor

Pic Credit: IMDb

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार शाहिद कपूर ने वेब सीरीज 'फर्जी 2' की शूटिंग शुरू करने की सभी तैयारियां कर ली हैं। बताया जा रहा है कि 'फर्जी 2' की तैयारी मेकर्स अगले साल जनवरी से शुरू कर देंगे। पोर्टल से सूत्रे के अनुसार यह सीरीज इस समय राइटिंग स्टेज में है। राज एंड डीके भी अमेजन प्राइम के साथ इस मूवी को जल्द से जल्द स्टार्ट करने के लिए बेताब हैं। शाहिद कपूर स्टारर की शूटिंग 6 महीने तक चलेगी।

End of Feed