वेब सीरीज

Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan ने पूरी की वेब सीरीज 'स्टारडम' की शूटिंग, बॉबी देओल ने लुटाया प्यार

Aryan Khan's Series Stardom: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज स्टारडम की शूटिंग को पूरा कर लिया है। जिसके बाद एक्टर बॉबी देओल ने उनपर प्यार लुटाया है। शूटिंग पूरी करने के बाद सीरीज की स्टारकास्ट ने एक साथ इसका जश्न भी मनाया है।

Image

Aryan Khan Completes Stardom's Shooting

Shah Rukh Khan Son Aryan Khan's Series Stardom: शाहरुख खान की आईपीएल टीम KKR ने IPL 2024 का फिनाले जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है, जिसके बाद पूरा खान परिवार इस समय जश्न के माहौल में हैं। इस बीच शाहरुख खान के बेटे आर्यन की पार्टी के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में वह खूब मस्ती-मजाक करते दिख रहे हैं, आर्यन खान का यह अवतार फैंस के लिए काफी नया है। दरअसल आर्यन खान ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज 'स्टारडम' की शूटिंग को पूरा कर लिया है, इसी मौके पर उन्हें पूरी कास्ट और क्रू मेंबर्स के लिए पार्ट ऑर्गेनाइज की हैं। इस पार्टी में एक्टर बॉबी देओल भी जश्न मनाते दिख रहे हैं।

आर्यन की सीरीज में बॉबी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस बीच सीरीज में शाहरुख खान और रणवीर सिंह के कैमियो की भी खबरें सामने आई थीं।

बॉबी देओल ने लुटाया आर्यन पर प्यार

शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने ही आर्यन खान (Aryan Khan) की डेब्यू सीरीज स्टारडम को प्रोड्यूस किया है। पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं, इन्हीं में से एक फोटो में बॉबी देओल आर्यन की गले लगाते नजर आ रहे हैं। आर्यन खान की इस डेब्यू सीरीज के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं और अभी से ही सीरीज का काफी बज भी बना हुआ है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article