वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 विजेता सना मकबूल ने अरमान मलिक को लिया आड़े हाथ, कहा "वो बहुत पाखंडी हैं..."

Sana Makbul slam Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता सना मकबूल इस समय हर जगह छाई हुई हैं। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 3 सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की है। अब शो के सेट पर जीत के बाद के सना मकबूल से मीडिया ने कई सवाल किए। जिसमें उनके करियर पर लोगों की टिप्पणी, अरमान मलिक-विशाल पांडे थप्पड़ कांड और बहुत कुछ शामिल था।

Image

Sana Makbul slam Armaan Malik

Sana Makbul slam Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले कल, 2 अगस्त को मुंबई में हुआ और अभिनेत्री सना मकबूल इसकी विजेता बनकर उभरीं। साथ ही नैजी इस सीजन के रनर अप बने हैं। अब शो के सेट पर जीत के बाद के सना मकबूल से मीडिया ने कई सवाल किए। जिसमें उनके करियर पर लोगों की टिप्पणी, अरमान मलिक-विशाल पांडे थप्पड़ कांड और बहुत कुछ शामिल था। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस ओटीटी 3 विजेता का खिताब जीतने पर अपनी खुशी साझा करते हुए, सना मबुल ने कहा, “मैं ट्रॉफी पकड़ रही हूं, यह मेरी लिए प्राउड मूमेंट है। मैं अभी भी ग्राउंड जीरो पर हूं। यहां से करियर की शुरुआत होगी। यहां से करियर आगे बढ़ेगा। लोगो ने बहुत कुछ बोला, मेरे करियर को सवाल किया। तो मैं बस यह कहना चाहूंगी, यहां से मेरा करियर उठेगा।

सना मकबूल ने अपने करियर पर टिप्पणी करने के लिए अरमान मलिक पर कटाक्ष करते हुए, कहा 'ठीक है, वो क्यों आए थे मैं उनसे पूछना चाहूंगी। नेम टू फेम क्या है उनका? 2 पत्नियाँ?” सना ने आगे कहा मैं उनको, “दबंग तो नहीं बोलूंगी, पर पाखंडी कहीं हद तक हैं । जब आप करो तो ठीक, जब हम करें तो ठीक नहीं? यह ऐसा है, 'साडा कुत्ता टॉमी, तवाडा कुत्ता कुत्ता।'

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article