Samay Ranveer Controversy: एडल्ट जोक विवाद पर समय रैना ने तोड़ी चुप्पी, हटाई इंडियाज गॉट लेटेंट की वीडियोज

Samay Ranveer Controversy: कॉमेडियन समय रैना का कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट इन दिनों लगातार विवादों में फंसा हुआ नजर आ रहा है। समय रैना के शो पर बीते दिनों रणवीर अल्लाहबादिया पहुंचे थे, जिन्होंने एडल्ट जोक बोल्कर मुसीबत मोल ले ली है। समय रैना ने इस पूरे विवाद पर सफाई जारी की है और कहा है कि वो सिर्फ लोगों को हंसाना चाहते थे।

Samay Ranveer Controversy: जाने-माने भारतीय कॉमेडियन समय रैना इन दिनों लगातार मीडिया में छाए हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से उनका कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें नए-नए गेस्ट आ रहे हैं। बीते दिनों समय रैना के शो पर रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी जैसे गेस्ट आए थे, जिन्होंने कई एडल्ट जोक बोले। इनमें से रणवीर अल्लाहबादिया का एक जोक लोगों के गले की फांस बन गया है, जिसको लेकर इस वक्त विवाद मचा हुआ है। ये विवाद इतना बड़ा हो गया है कि समय रैना को सफाई जारी करके लोगों से माफी मांगनी पड़ी है। समय रैना ने एडल्ट जोक विवाद में सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी है और लोगों से कहा है कि वो सिर्फ लोगों को हंसाना चाहते थे, न कि उनका मकसद कुछ और था।

Samay Raina gujarat show cancelled

कॉमेडियन समय रैना के गुजरात शो कैंसिल

समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'बीते कुछ दिनों से जो कुछ भी हो रहा है, उसे मैं हैंडल नहीं कर पा रहा हूं। मैंने अपने यूट्यूब चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट की सारी वीडियोज हटा दी हैं। इन वीडियोज या शोज का मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना था और उन्हें खुशियां देना था। इंडियाज गॉट लेटेंट पर जो भी जांच चल रही है, मैं उसमें एजेंसीज का पूरा सपोर्ट करूंगा। धन्यवाद...'

End of Feed