आखिरकार समय रैना ने मांगी देश से माफी, इंडियाज गॉट लेटेन्ट की गलती का हुआ अहसास तो बोलें फ़्लो-फ़्लो में......

Samay Raina Break Silence on India's got latent Controversy: करीब एक महीने बाद समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेन्ट पर हुई गलती के लिए माफी मांगी है। कल हुई 5 घंटे की बातचीत में समय ने वो सब बताया जो वह पिछले एक महीने से महसूस कर रहे हैं। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Samay Raina Break Silence on India's got latent Controversy: कॉमेडियन समय रैना ( Samay Raina) पिछले कई दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं। स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना अपने शो इंडियाज गॉट लेटेन्ट को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गए थे। उनके साथ-साथ यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी ( Aashish Chanchlani) और अपूर्वा मुखीजा( Apoorva Mukhija) भी कोर्ट के निशाने पर आ गए थे। अब समय रैना ने इन सभी बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और माफी मांगी है। कल वह महाराष्ट्र साइबर सेल में पेश हुए थे जहां पर उन्होंने 5 घंटे की बातचीत में ये सभी बातें बोली।

Samay Raina Admitted his Mistake

दरअसल कल सोमवार को तीसरे समन के बाद कॉमेडियन समय रैना कोर्ट में पेश हुए थे। अपना कनाडा का दौरा पूरा करने के बाद समय इंडिया लौटे थे और उन्हें महाराष्ट्र साइबर सेल में पेश होना था। कल हुई बातचीत में समय रैना ने सभी से माफी मांगी, उन्होंने कहा कि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। जो भी शो में बोला गया वो गलत था, यह सब फ़्लो-फ़्लो में निकल गया, मैं माफी माँगता हूं दोबारा ऐसी घटना नहीं होगी हम इसका ध्यान रखेंगे। इसी के साथ समय ने यह भी बताया कि वह इन सब बातों से मानसिक रूप से परेशान हो गए थे, उनकी सेहत पर इसका बुरा असर पड़ा और इसी वजह से उनका कनाडा का दौरा भी सफल नहीं हो पाया।

End of Feed