वेब सीरीज

Raid 2 OTT Release: सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी अजय देवगन की फिल्म, सामने आई जानकारी

Raid 2 OTT Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए अपनी नई फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) की रिलीज की बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। जानिए सिनेमाघरों के बाद अजय देवगन स्टारर को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराया जाएगा।

Image

Ajay Devgn's Raid 2

Raid 2 OTT Release: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई क्राइम थ्रिलर 'रेड 2' (Raid 2) का दर्शक बड़ी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। यह मूवी साल 2018 में आई 'रेड' का सीक्वल है। 24 मार्च के दिन अजय देवगन ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए फिल्म 'रेड 2' का नया पोस्टर साझा किया और साथ ही इसकी रिलीज डेट की भी बड़ी घोषणा कर दी। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक निर्माताओं ने अजय देवगन की 'रेड 2' को ऑनलाइन स्ट्रीम कराने के लिए ओटीटी डील एक बड़े प्लेटफॉर्म के साथ फाइनल की गई है।

इस ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी 'रेड 2'

अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पार्टनर नेटफ्लिक्स है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन पेश किया जाएगा। जो लोग सिनेमाघरों में फिल्म को नहीं देख पाएंगे उनके लिए यह एक राहत भरी खबर है। वे सभी लोग नेटफ्लिक्स पर घर बैठे इस फिल्म को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' एक मई के दिन दुनिया भर में रिलीज कर दी जाएगी।

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेड 2' में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख और वाणी कपूर सहित कई कलाकर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म भूषण कुमार के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म में अजय देवगन को एक बार फिर आरआरएस ऑफिसर अमय पटनायक के रोल में देखने के लिए ऑडियंस बेकरार है। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article