Samay Raina Delhi Show Cancelled: इंडियन यूट्यूबर और स्टैन्डअप कॉमेडियन समय रैना( Samay Raina) इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। उनके शो इंडियाज गॉट लेटेन्ट पर जब से सरकार ने आपत्ति जताई है तब से उनके शो मानो बंद ही हो गए हों। हाल ही में दिल्ली में उनका शो था जो रद्द हो गया है। शो फुल होने के बाद फैंस को बताया गया है कि होने वाला शो रद्द कर दिया गया है। दिल्ली के तलाकटोरा में होने वाला स्टैन्डअप कॉमेडी का ये शो किस वजह से बंद हुआ है अभी तक पता नहीं चला है।
इंडियाज गॉट लेटेन्ट(
बताते चले कि कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अल्लाहबादिया ( Ranveer Allahbadia) को उनका पॉडकास्ट शो शुरू करने की मंजूरी दे दी थी। हालांकि अभी तक न तो रणवीर और ही समय रैना सोशल मीडिया पर नजर आए हैं और उनका कोई वीडियो भी अबतक अपलोड नहीं हुआ है।
