'मर्दों से नफरत' वाली साक्षी झा के सपोर्ट में उतरे Samay Raina, वीडियो शेयर कर बोले, 'दिखा दो उसे मर्द...'

Samay Raina On Sakshi Jha: कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में नजर आई साक्षी झा बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। उन्होंने मर्दों से नफरत की बात कबूल की। अब साक्षी के सपोर्ट में समय रैना आए हैं।

Samay Raina On Sakshi Jha: कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) के कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 (India's Got Latent 2) में साक्षी झा ने मर्दों से नफरत करने की बात को बिंदास अंदाज में कहा। साक्षी ने साफ कहा कि वह अपने पापा, भाई और दादा से भी इसलिए ही नफरत करती है क्योंकि वो मर्द है। साक्षी अपने इस बयान पर जमकर ट्रोल हुईं। लोग अब कह रहे हैं कि अगर यही बात कोई लड़का करता तो क्या होता? इसके अलावा भी साक्षी झा (Sakshi Jha) को अलग अलग अंदाज में खरी खोटी सुना्ई जा रही है, जिस वजह से अब समय रैना ने खुद सामने आकर उनका बचाव किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'देखने से बढ़ती है ग्लोबल वार्मिंग', अश्लील वीडियो पर Abhinav Shukla ने दिया बयान, उड़े Rubina Dilaik के होश)

sakshi jha-samay raina

sakshi jha-samay raina (photo credit- twitter)

समय रैना ने साक्षी झा का किया सपोर्ट

समय रैना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो लगाया, जो साक्षी के सपोर्ट में था। इस वीडियो में समय रैना ने कहा, 'दोस्तों लेटेंट का लेटेस्ट एपिसोड आ चुका है और मैं आ गया हूं अलीबाग.. मैं हर एपिसोड को डालने के बाद बाहर ही निकल जाता हूं। पता नहीं कब क्या हो जाए। तो इस एपिसोड के लिए मैं अभी रिएक्शन देख रहा हूं। पूरे इंटरनेट पर बहुत ज्यादा मीम्स बन रहे हैं वो भी साक्षी झा पर मेन हेटर के। तो बस एक रिक्वेस्ट है मेरी मेरे Men से यार कि उनके प्रति नरमी बरतें। आखिर यह लेटेंट है। लोग आते हैं और कुछ भी बोलकर चले जाते हैं। स्टेज पर आना आसान नहीं होता। समझ रहा हूं। पर बुरा लग रहा है यार कि कहीं तुम उसे ज्यादा ना कुछ बोल दो।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Dhurandhar सिंगर Jasmine Sandlas संग कॉन्सर्ट में हुई गंदी हरकत, लोगों ने गलत तरीके से किया टच)

    समय रैना ने फैंस से की खास अपील

    समय रैना ने अपने वीडियो में आगे कहा, 'जब तक मीम्स हैं, फन हैं, तब तक ठीक है। लेकिन ध्यान रखना कि वहां पर भी एक इंसान है बल्कि यह बेस्ट मौका है हमारे लिए, तो उसे बस प्यार और बस प्यार ही भेजो ताकि उसे दिखा सको कि मर्द कमाल के इंसान होते हैं। मुझे ये भी लगता है कि साक्षी अगर नहीं आती हमारे एपिसोड में तो हमें इतना सॉलिड एपिसोड नहीं मिल पाता। आपको मानना पड़ेगा कि उसकी वजह से हिट एपिसोड मिला।' समय रैना की इस स्टोरी को साक्षी झा ने रीशेयर किया और लव यू समय रैना भी लिखा।

    End of Feed