Sam Bahadur: जी5 पर इस दिन दस्तक देगी Vicky Kaushal की फिल्म, सिनेमाघरों में मचाया था धमाल

Sam Bahadur OTT Release Date Out: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) को मेकर्स ने अब सिनेमाघरों में पेश करने के बाद ओटटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कराने का फैसला कर लिया है। जानिए ये फिल्म कब दस्तक देगी।

Sam Bahadur OTT Release Date Out: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) 1 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की कौशल ने पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया था। बड़े परदे से उतरने के बाद अब मेकर्स ने विक्की कौशल स्टारर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है। सिनेमाघरों में जाकर जो इस फिल्म को नहीं देख पाए हैं अब वो घर बैठे ही अपनी फैमिली के साथ इस फिल्म को देखने का लुत्फ उठा पाएंगे। आइए जानें विक्की कौशल स्टारर कब ऑनलाइन स्ट्रीम होने जा रही है।

Vicky Kaushal

हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने अपने एक्स अकाउंट पर विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' की ओटीटी रिलीज की जानकारी साझा की है। यह फिल्म 26 जनवरी के दिन ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। फैन्स लंबे समय से फिल्म को घर बैठकर देखना चाहते थे और अब उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बता दें फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी खासी कमाई की थी।

End of Feed