वेब सीरीज

RJ Mahvash का उठ चुका है शादी से भरोसा, युजवेन्द्र चहल संग रिश्ते पर क्लियर कर दी सारी अफवाहें

RJ Mahvash talk about her Relationship: आरजे महवश हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिलेशनशिप पर बात करती नजर आई । पिछले कुछ समय से क्रिकेटर युजवेन्द्र चहल के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा था। अब जाकर आरजे ने सभी अफवाहों को क्लियर कर दिया है ।

Image

RJ Mahvash talk about her Relationship

RJ Mahvash talk about her Relationship: क्रिकेटर युजवेन्द्र चहल ( Yuzvendra Chahal) और आरजे महवश( RJ Mahvash) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। जब से युजवेन्द्र चहल ने धनश्री वर्मा से तलाक लिया है तभी से यह अफवाह थी कि युजवेन्द्र महवश( Yuzvendra Chahal) को डेट कर रहे हैं। दोनों स्टार्स को एक साथ वर्ल्ड चैम्पीयन मैच 2025 में स्पॉट किया गया था। उसके बाद से युजवेन्द्र का नाम महवश के साथ जुडने लगा था। हालांकि अब जाकर आरजे ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान अपने रिश्तों पर सफाई देते हुए बताया है कि वह किसे डेट कर रही हैं। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

हाल ही में आरजे महवश( RJ Mahvash) एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिलेशनशिप पर बात करती नजर आ रही है। पिछले कुछ समय से आरजे का नाम युजवेन्द्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा है। अब जाकर आरजे ने इसपर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वह सिंगल है और किसी के साथ भी रिश्ते में नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि शादी से मेरा भरोसा उठ चुका है और मैं अभी इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रही। मेरा शादी करने का मन नहीं है। उन्होंने खुलासा किया कि 19 साल की उम्र में मेरी सगाई हो गई थी, लेकिन जल्द ही वह टूट भी गई। उस समय मैं शादी कर घर बसाने के बारे में सोचती रहती थी। उनके इस बयान से साफ हो गया है कि आरजे महवश क्रिकेटर युजवेन्द्र चहल को डेट नहीं कर रही है।

बता दें कि युजवेन्द्र चहल और धनश्री वर्मा ने शादी के 5 साल बाद अपनी पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक ले लिया है। तलाक की एलमनी में धनश्री को क्रिकेटर से 4.75 करोड़ देंगे। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक किया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article