Rise And Fall Dhanashree Verma Reveals Reason Of Marrying Yuzvendra Chahal: एमएक्स प्लेयर के धमाकेदार शो 'राइज एंड फॉल' में गेम बेहद दिलचस्प चल रही है। कंटेस्टेंट्स को गेम के साथ-साथ निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी साझा करते देखा जाता है। खासकर 'राइज एंड फॉल' में कदम रखने के बाद से ही धनश्री वर्मा लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शो में उन्होंने युजवेंद्र चहल और अपनी शादी से जुड़े कई खुलासे किये। वहीं अब एक और बार धनश्री वर्मा ने अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) संग बातचीत के दौरान युजवेंद्र चहल से जुड़ी कई बातों से पर्दा उठाया है। धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने बताया कि उनका शादी का कोई प्लान नहीं था। लेकिन युजवेंद्र चहल की एक बात ने उन्हें शादी करने पर मजबूर कर दिया।
फोटो क्रेडिट- युजवेंद्र चहल इंस्टाग्राम, राइज एंड फॉल
धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) संग बातचीत में ये भी बताया कि तलाक का फैसला लेने वाली वह खुद थीं। राइड एंड फॉल में धनश्री वर्मा ने बताया कि उनकी और युजवेंद्र चहल की शादी अरेंज मैरिज थी। उनकी बातें सुनकर अर्जुन बिजलानी ने पूछा कि जब उनका शादी का प्लान नहीं था तो उन्होंने फेरे क्यों लिये। इसपर धनश्री वर्मा ने बताया कि युजवेंद्र चहल से उन्हें जिस तरह प्यार मिला, वो इससे आश्वस्त हो चुकी थीं कि अब उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। वहीं अर्जुन बिजलानी के डेटिंग के बारे में सवाल करने पर धनश्री वर्मा ने कहा, "अगस्त में हमारी सगाई हुई थी और दिसंबर में हमारी शादी हो गई। अगस्त से लेकर दिसंबर तक मैं उनके साथ ट्रैवल करती थी। हम साथ रहते थे। इस दौरान मैं उनके बर्ताव में कुछ-कुछ बदलाव देखने लगी थी।"
अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) और धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) की बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई। एक्टर ने उनसे सवाल किया कि तलाक का फैसला किसने लिया था? इसपर धनश्री ने जवाब दिया, "ये फैसला मेरा था। इस फैसले को लेने से पहले मैंने इसके बारे में बहुत गहराई से सोचा था और अब मुझे इसपर कोई पछतावा नहीं है।" अर्जुन बिजलानी ने ये भी सवाल किया कि क्या उन दोनों के रिश्ते में किसी ने दखलअंदाजी की थी। लेकिन धनश्री वर्मा ने इस सवाल को ये कहकर टाल दिया कि इसका जवाब मैं बाद में दूंगी। इतना ही नहीं, धनश्री वर्मा इस दौरान भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू भी निकलने लगे।
