वेब सीरीज

Rise and Fall: आकृति नेगी ने धनाश्री वर्मा पर किया काला जादू!! अरबाज पटेल की उड़ गई नींद

Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल भी बिग बॉस 19 की तरह छाया हुआ है। हर दिन इस शो में कुछ न कुछ नया हो रहा है। हालिया एपिसोड में आकृति नेगी ने कुछ ऐसा किया कि बाकी कंटेस्टेंट्स के होश उड़ गए है। वहीं धनाश्री वर्मा तो ऊपर से नीचे तक हिल गई। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

Pic Credit- MX Player

Rise and Fall Update: रयलिटी शो राइज एंड फॉल हर मामले में सलमान खान के शो बिग बॉस 19 को टक्कर दे रहा है। जब तक इस शो में पवन सिंह थे तब तक टीआरपी के मामले में शो नंबर 1 चल रहा था। अब मनीषा रानी के आने के बाद एक बार फिर से राइज एंड फॉल चर्चा में आ गया है। उनकी बातों को सभी लोग काफी एंजॉय कर रहे हैं। वहीं आकृति नेगी अपने गेम प्ले से सभी को इंप्रेस कर रही है। हाल ही में आकृति नेगी का पेंटहाउस में राइज हुआ है। इस बात से धनाश्री वर्मा काफी परेशान है। वो आकृति से इतनी चिढ़ गई है कि उन्होंने उनपर बहुत बड़ा आरोप लगा दिया है।

आकृति नेगी पर लगा बड़ा आरोप

आकृति नेगी पर उनके साथी कंटेस्‍टेंट्स ने धनश्री वर्मा पर 'काला जादू' करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर शो में खूब बवाल मचा है। दरअसल, हालिया एपिसोड में सभी लोगों ने आकृति नेगी पर जमकर निशाना साधा क्योंकि उन्होंने ये फैसला लिया कि वो अब अकेले ही गेम खेलेंगी इस कारण उनकी और धनश्री वर्मा की खूब बहस हुई। इस लड़ाई के बाद आकृति अलग जाकर बैठ गईं। वह अपने परिवार को यादकर एक कागज पर अपनी फैमिली का एक स्‍केच बनाने लगीं। लेकिन इस चीज को बाकी लोगों ने गलत समझ लिया। अरबाज पटेल, अर्जुन बिजलानी और मनीषा रानी ने ये आरोप लगाया कि आकृति नेगी, धनाश्री पर काला जादू कर रही है। अरबाज पटेल ने इस मामले में कहा कि वो अजीब हरकते कर रही हैं। वहीं धनश्री ने कहा कि उन्‍हें बहुत डर लग रहा है। जबकि मनीषा रानी ने आकृति नेगी को शो से बहार निकालने की बात कही।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर तमाम लोग आकृति नेगी को सपोर्ट कर रहे हैं। लोगों का ये मानना है कि अरबाज पटेल, अर्जुन बिजलानी, धनाश्री वर्मा और मनीषा रानी ने आकृति के बारे में बहुत गलत बात कही है। कई लोग तो ये दावा कर रहे हैं कि आकृति नेगी से धनाश्री वर्मा जलती है। हालांकि जो भी हो इंटरनेट की दुनिया में तो आकृति नेगी पर माहौल बना हुआ है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article