Rise and Fall Update: रयलिटी शो राइज एंड फॉल हर मामले में सलमान खान के शो बिग बॉस 19 को टक्कर दे रहा है। जब तक इस शो में पवन सिंह थे तब तक टीआरपी के मामले में शो नंबर 1 चल रहा था। अब मनीषा रानी के आने के बाद एक बार फिर से राइज एंड फॉल चर्चा में आ गया है। उनकी बातों को सभी लोग काफी एंजॉय कर रहे हैं। वहीं आकृति नेगी अपने गेम प्ले से सभी को इंप्रेस कर रही है। हाल ही में आकृति नेगी का पेंटहाउस में राइज हुआ है। इस बात से धनाश्री वर्मा काफी परेशान है। वो आकृति से इतनी चिढ़ गई है कि उन्होंने उनपर बहुत बड़ा आरोप लगा दिया है।
Pic Credit- MX Player
आकृति नेगी पर लगा बड़ा आरोप
आकृति नेगी पर उनके साथी कंटेस्टेंट्स ने धनश्री वर्मा पर 'काला जादू' करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर शो में खूब बवाल मचा है। दरअसल, हालिया एपिसोड में सभी लोगों ने आकृति नेगी पर जमकर निशाना साधा क्योंकि उन्होंने ये फैसला लिया कि वो अब अकेले ही गेम खेलेंगी इस कारण उनकी और धनश्री वर्मा की खूब बहस हुई। इस लड़ाई के बाद आकृति अलग जाकर बैठ गईं। वह अपने परिवार को यादकर एक कागज पर अपनी फैमिली का एक स्केच बनाने लगीं। लेकिन इस चीज को बाकी लोगों ने गलत समझ लिया। अरबाज पटेल, अर्जुन बिजलानी और मनीषा रानी ने ये आरोप लगाया कि आकृति नेगी, धनाश्री पर काला जादू कर रही है। अरबाज पटेल ने इस मामले में कहा कि वो अजीब हरकते कर रही हैं। वहीं धनश्री ने कहा कि उन्हें बहुत डर लग रहा है। जबकि मनीषा रानी ने आकृति नेगी को शो से बहार निकालने की बात कही।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
सोशल मीडिया पर तमाम लोग आकृति नेगी को सपोर्ट कर रहे हैं। लोगों का ये मानना है कि अरबाज पटेल, अर्जुन बिजलानी, धनाश्री वर्मा और मनीषा रानी ने आकृति के बारे में बहुत गलत बात कही है। कई लोग तो ये दावा कर रहे हैं कि आकृति नेगी से धनाश्री वर्मा जलती है। हालांकि जो भी हो इंटरनेट की दुनिया में तो आकृति नेगी पर माहौल बना हुआ है।
