वेब सीरीज

Rise & Fall: पवन सिंह के फैंस ने दी आहाना कुमरा को रेप और जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस का छलका दर्द

Aahana Kumra Getting Threats: हाल ही में अशनीर ग्रोवर के शो 'राइज एंड फॉल' से आहाना कुमरा आउट हो गईं। अब एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्हे पवन सिंह के चलते परेशानी उठानी पड़ रही है। भोजपुरी सिंगर के फैंस आहाना को रेप और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

Image

Image Source: Instagram

Aahana Kumra Getting Threats: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो का शो 'राइज एंड फॉल' सोशल मीडिया पर बहुत ट्रेंड करता है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े देखने को मिलते हैं। इस शो को अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं। इस समय 'राइज एंड फॉल' में धनश्री वर्मा, अर्जुन बिजलानी, अरबाज पटेल, आरुष भोला, मनीषा रानी और कई सेलेब्स दिखाई दे रहे हैं। 'राइज एंड फॉल' एक पॉपुलर रियलिटी शो बन चुका है। अब हाल ही में शो का हिस्सा रह चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री आहाना कुमरा ने पवन सिंह के फैंस को लेकर खुलासा किया।

बॉलीवुड ब्बल से बातचीत के दौरान आहाना कुमरा (Aahana Kumra) ने खुलासा किया कि मैं शो 'राइज एंड फॉल' (Rise And Fall) से बाहर आई और मुझे जान से मारने और बलात्कार की ढेरों धमकियाँ मिलीं। मैंने स्क्रीन शॉट लेकर मेकर्स को भेजा और पूछा कि मुझे ऐसी धमकियाँ क्यों मिल रही थीं? मैंने तो ऐसी कोई बात नहीं कही थी। मैं कह रही थी, अरे वाह, हम लोग कौन से ज़माने में रह रहे हैं? किस सदी में है कि मेरी एक बात कहने पर मुझे इतनी धमकियाँ मिल रही हैं। इतनी चीज़ें मेरे बारे में बोली जा रही है, पर किसी और को कुछ नहीं कह जा रहा। मेरे और पवन सिंह के बीच कुछ मतभेत भी थे वो भी अब नहीं रहे। मैं पवन सिंह (Pawan Singh) का सम्मान करती हूं। मुझे याद है कि जब मैंने पवन की मां के पैर छुए थे और उन्होंने जवाब दिया था, ‘अगर मैं आपसे सॉरी बोल दूं, तो मैं छोटा नहीं हो जाऊंगा।’

आहाना कुमार आगे कहती हैं, 'मैं समझती हूं कि लोग गुस्सा हो जाते हैं, और उन्हें लगता है कि मैंने कुछ ऐसा कह दिया जो उन्हें बुरा लगा। मैंने शो में न तो किसी को गाली दी और न ही कोई आपत्तिजनक व्यवहार किया।' आहाना कुमार जब से 'राइज एंड फॉल' से बाहर हुई हैं उन्होंने शो को लेकर कई बातें बताई। बता दें आहाना कुमरा 'सलाम वेंकी', लिपस्टिक अंडर माय बुरखा जैसे कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 40 वर्षीय आहाना कुमरा कुंवारी है। अभी हाल ही में शो के अंदर वाइल्ड कार्ड बन मनीषा रानी ने एंट्री ली। वहीं धनश्री भी अपने और एक्स पति युजवेंद्र चहल की टूटी शादी को लेकर खुलासा करती रहती हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article