रणवीर अल्लाहबादिया ने पॉडकास्ट वर्ल्ड में की वापसी, विवाद के बाद पहला गेस्ट बनकर यूट्यूबर का हौसला बढ़ाने आया ये व्यक्ति

Ranveer Allahbadia First Podcast after Controversy: फैंस का फेवरेट पॉडकास्ट शो 'द रणवीर शो' लौट आया है। लंबे विवाद के बाद रणवीर ने यूट्यूब पर दोबारा से एंट्री ले ली है। उनके पहले गेस्ट के तौर पर बौद्ध भिक्षु आए हैं जिन्होंने रणवीर का हौसला बढ़ाया। कल रात उनका नया पॉडकास्ट एपिसोड लॉन्च हुआ है।

Ranveer Allahbadia First Podcast after Controversy: फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ( Ranveer Allahbadia) पिछले कई समय से विवादों में घिरे हुए हैं। समय रैना ( Samay Raina) के शो इंडियाज गॉट लेटेन्ट( India's got Latent) में गलत कॉमेंट करने के चलते उन्हें मुसीबतें झेलनी पड़ी। लेकिन अब रणवीर लौट आए हैं। रणवीर अल्लाहबादिया सरकार के साथ ये लड़ाई लड़ने के बाद यूट्यूब पर अपनी पॉडकास्ट शो के साथ लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दो दिन पहले रणवीर ने बताया था कि अब वह ठिक है और जल्द ही वापिस आ रहे हैं। वहीं कल रात उनका नया पॉडकास्ट एपिसोड लॉन्च हुआ है। जिसमें उन्होंने बतौर गेस्ट बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे ( Palaga Rinpoche) को बुलाया है।

Ranveer Allahbadia First Podcast after Controversy

रणवीर अल्लाहबादिया( Ranveer Allahbadia) ने इंडियाज गॉट लेटेन्ट( India's got Latent) के विवाद के बाद अपना पहला पॉडकास्ट एपिसोड लॉन्च किया है। उन्होंने इस बार बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे को बतौर गेस्ट बुलाया। पॉडकास्ट के दौरान रणवीर ने उनके साथ अपना दर्द बयां किया, यूट्यूबर ने कहा कि मैं पिछले कई समय से परेशानी में था, यह एक ऐसी समस्या थी जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था। मैं आपका बहुत आभारी हूं आप आएं, रणवीर ने यह भी कहा कि आप पहले भी मेरे पॉडकास्ट शो में आ चुके हैं जब भी मैं परेशानी में होता हूं आप मिल जाते हैं।

End of Feed