Bigg Boss OTT 2 Contestant Bought First Home: सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया 'बिग बॉस ओटीटी' सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) की कंटेस्टेंट रह चुकी इस हसीना ने मुंबई में अपना पहला घर खरीदा। ये हसीना सिर्फ बिग बॉस ही नहीं बल्कि डांस रियलिटी शो 'झलक दिखलाजा' की विनर भी रह चुकीं है। जी हाँ, ये और कोई नहीं बल्कि मनीषा रानी है। एक्ट्रेस ने अपने जिंदगी की इस बड़ी खुशी को फैंस संग शेयर किया और क्रेडिट भी दिया। मनीषा रानी ने भोजपुरी से लेकर अब टीवी दुनिया में भी काफी मशहूर होती हुई नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस मनीषा रानी (Manisha Rani) ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा 'नवरात्रि का पहला दिन और आप सब के प्यार की वजह और मेरी मेहनत से कमाए हुए पैसों से मुंबई में पहला घर खरीदा। ये सब कुछ आप लोगों की वजह से हुआ सभी का दिल से शुक्रिया। हर चीज के लिए मैं धन्य महसूस कर रही हूं।' ऐसे में मनीषा के फैंस और कई टीवी सेलेब्स उन्हे इसके लिए सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि मनीषा ने करीब 4 करोड़ से ज्यादा का कीमती घर मुंबई के गोरेगांव इलाके में खरीदा।
शो 'झलक दिखलाजा' में मनीषा रानी ने विनर के रूप में 30 लाख इनाम राशि घर लेकर गई थी। इसी के साथ वो कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस एक और नए रियलिटी शो 'हिप हॉप इंडिया सीजन 2' में नजर आ रही हैं, जहां वो अपने डांस का जलवा बिखेर रही हैं। इसी के साथ वो जल्द ही सरगुन मेहता और रवि दुबे के ड्रीमियत' प्रोडक्शन तले बन रहा शो 'हाले दिल' से एक्टिंग की दुनिया में एंट्री लेंगी। सभी फैंस मनीषा रानी को परदे पर देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं।
