SC Refuses to Release Ranveer Allahbadia-Ashish Chanchlani's Passport: फेमस यू-ट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और कॉमेडियन आशीष चंचलानी ने अपने पासपोर्ट को जारी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। मंगलवार को इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाला था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी का पासपोर्ट जारी करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) वाले मामले की जांच पूरी होने से पहले रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) और आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) के पासपोर्ट को रिलीज करने से साफ मना कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि मामले की जांच के दौरान उनकी जरुरत हो सकती है। इसलिए पासपोर्ट "जांच पूरी होने के बाद ही" जारी किए जाएंगे। रणवीर अल्लाहबादिया ने कहा कि उन्हें काफी ट्रैवल करना है और बार-बार पासपोर्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले की जांच आने वाले दो हफ्तों में पूरी कर ली जाएगी। अगर ट्रैवल करने की इजाजत दी जाती है तो जांच में देरी हो सकती है। जांच के दौरान याचिकाकर्ता मौजूद होने चाहिए। ऐसे में कोर्ट ने यह भी कहा कि दो हफ्तों के बाद पासपोर्ट जारी करने के बारे में सोचा जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा, 'आशीष चंचलानी ने भी पासपोस्ट जारी करने की मांग की है। आशीष चंचलानी को मुंबई और गुवाहाटी में जांच के दौरान मौजूद रहना होगा। अगली सुनवाई अब 21 अप्रैल को होगी।' 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पेरेंट्स को लेकर भद्दे कमेंट्स करने के बाद रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा और समय रैना पर कई एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद समय रैना ने अपने शो के सारे एपिसोड्स यूट्यूब से डिलीट कर दिए थे।
