वेब सीरीज

Rana Naidu 2 Release Date: नेटफ्लिक्स पर इस दिन दस्तक देगी 'राणा नायडू 2', अर्जुन रामपाल भी आएंगे नजर

  • Authored by: अभय
  • Updated May 20, 2025, 04:35 PM IST

Rana Naidu 2 Release Date: राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) और वेंकटेश दग्गुबाती (Venkatesh Daggubati) की धांसू वेब सीरीज राणा नायडू (Rana Naidu) का दूसरा सीजन की रिलीज डेट से नेटफ्लिक्स (Netflix) ने पर्दा उठा दिया है। वेब सीरीज राणा नायडू 2 इस दिन बड़े ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।

Image

Rana Naidu 2 Release Date

Rana Naidu 2 Release Date: साउथ के जाने-माने स्टार राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) और वेंकटेश दग्गुबाती (Venkatesh Daggubati) की धमाकेदार वेब सीरीज राणा नायडू (Rana Naidu) ने नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा दिया था। वेब सीरीज राणा नायडू के पहले पार्ट को देखने के बाद से ही लोगों को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार था। इसी के चलते मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के इवेंट में वेब सीरीज राणा नायडू 2 का ऐलान कर दिया था। लेकिन इसके बाद सीरीज को लेकर कोई नया अपडेट नहीं आया था। लेकिन अब नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज से जुड़ा एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। नेटफ्लिक्स ने वेब सीरीज राणा नायडू 2 की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।

इस दिन रिलीज होगी 'राणा नायडू 2'

राणा दग्गुबाती और वेंकटेश दग्गुबाती की लीड रोल वाली वेब सीरीज राणा नायडू 2 (Rana Naidu 2) एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। नेटफ्लिक्स ने अभी हाल ही में सीरीज से जुड़ा एक बड़ा अपडेट देकर फैंस के दिलों को खुश कर दिया है। नेटफ्लिक्स ने अभी हाल ही में एक्स (X) पर सीरीज राणा नायडू 2 का धांसू पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के साथ सीरीज राणा नायडू 2 की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। राणा दग्गुबाती और वेंकटेश दग्गुबाती की ये सीरीज राणा नायडू 2 अगले महीने यानी 13 जून को रिलीज होने जा रही है। इस खबर के सामने आते ही सीरीज का इंतजार कर रहे दर्शकों दिल गदगद हो गया है।

सीरीज में होगी नए स्टार्स की एंट्री

वेब सीरीज राणा नायडू 2 में राणा दग्गुबाती और वेंकटेश दग्गुबाती के साथ अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) भी धमाल मचाने वाले हैं। इसके अलावा सीरीज में सुरवीन चावला (Surveen Chawla) और गौरव चोपड़ा (Gaurav Chopra) भी अहम रोल में नजर आएंगे। वेब सीरीज राणा नायडू 2 की रिलीज डेट के ऐलान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article