वेब सीरीज

OTT पर डेब्यू करने जा रहे हैं Rajkumar Hirani , 'मुन्ना भाई एमबीबीएस 'के लिए भी हैं पूरी तरह तैयार

Rajkumar Hirani OTT Debut: फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक ओटीटी शो कर रहा हूं.

Image

Rajkumar Hirani opens about Munna bhai 3 and ott debut

Rajkumar Hirani OTT Debut: बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर राजकुमार हिरानी( Rajkumar Hirani) इन दिनों अपनी फिल्म 'डंकी'( Dunki) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वैसे तो निर्माता अपनी हर फिल्म से चर्चा में बने रहते हैं लेकिन वह इस बार कुछ अलग करने जा रहे हैं। खबर सामने आई है कि राजकुमार हिरानी जल्द ही डिज़्नी प्लस हॉटस्टार से ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस बार वह कोई फिल्म नहीं बल्कि शो पर काम करने वाले हैं। इस शो में 12 वीं फेल स्टार विक्रांत मेस्सी ( Vikrant Messy) नजर आने वाले हैं।

फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक ओटीटी शो कर रहा हूं, जिसे हम वास्तव में इस महीने में शूटिंग शुरू करने वाले हैं। मैं इसके लिए एक शो रनर हूं, मैं इसे निर्देशित नहीं कर रहा हूं। यह हॉटस्टार (डिज्नी हॉटस्टार) के लिए एक शो है और विक्रांत मैसी इसमें एक भूमिका निभा रहे हैं । मैं लंबे समय से इसपर विचार कर रहा हूँ।

बनेगी मुन्ना भाई पार्ट 3?

मुन्ना भाई पार्ट 3 बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल इसका तीसरा पार्ट बनाना चाहता हूँ। मेरे पास कहानी भी है , मुझे मुन्नाभाई का किरदार बनाते हुए और वह फिल्म बनाते हुए बहुत मजा आया था। इसका तीसरा पार्ट मैं जरूर बनाऊंगा। मैं जीवन के प्रति आभार महसूस करता हूं क्योंकि किसी ने नहीं सोचा था कि 20 साल पहले की गई फिल्में अभी भी इस बारे में बात की जाएंगी, , संवाद अभी भी इस पीढ़ी के मानस में होंगे और आप अभी भी लोग मीमस को देखेंगे," हिरानी ने कहा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article