सुनील ग्रोवर के इस एटीट्यूड से राजीव ठाकुर को पहुंचा दुख, बोले- उन्होंने मुझे IC 814 के लिए नहीं दी...'

एक्टर-कॉमेडियन राजीव ठाकुर को वेब सीरीज आई 814 के लिए दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। एक्टर दर्शकों से इस तरह का प्यार पाकर बेहद खुश है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कपिल शर्मा शो के सभी लोगों ने कॉल की और बधाई दी। लेकिन सुनील पाजी के रवैये से मैं दुखी हूं।

कॉमेडियन- एक्टर राजीव ठाकुर (Rajiv Thakur) हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'आई सी 814 द कंधार हाईजैक' (IC 814: The Kandahar Hijack) में नजर आए है। वेब सीरीज में एक्टर की काम की लोगों ने जमकर तारीफ की है। राजीव ने सीरीज में चीफ का रोल प्ले किया है। एक्टर सीरीज की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। वेब सीरीज को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। सीरीज की कहानी 1999 के प्लेन हाईजैक पर आधारित है। राजीव ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि कपिल शर्मा टीम के सभी लोगों ने मेरे काम की तारीफ की। सिर्फ सुनील ग्रोवर ने उन्हें बधाई नहीं दी। ये भी पढ़ें- Malaika Arora Father Suicide:मुश्किल समय में बेस्टफ्रेंड के साथ चट्टान की तरह खड़ी है करीना कपूर, लिया ये बड़ा फैसला

rajiv and sunil

Rajiv Thakur and Sunil Grover (credit Pic: Instagram)

राजीव ने कहा, सिर्फ सुनील ग्रोवर पाजी ने मुझे बधाई नहीं दी। मुझे उम्मीद है कि जब उन्हें समय मिलेगा तो वो मेरी सीरीज जरूर देखेंगे। मैंने कपिल पाजी को पहले ही बता दिया था जिस दिन मेरी वेब सीरीज रिलीज होने वाली थी। उन्होंने मुझे ढेर सारी बधाई दी थी। कपिल पाजी ने सीरीज देखने के बाद अनुभव सिन्हा को टेक्सट किया था। इसके बाद मुझे भी कॉल करके मेरी तारीफ की थी।

End of Feed