Rajeev Khandelwal ने पाकिस्तानी कलाकारों के लिए उठाई आवाज, भारत में लगे हुए बैन पर किया कटाक्ष

Rajeev Khandelwal Interview: एक पॉडकास्ट के दौरान राजीव ने कहा कि राजनेताओं के लिए इस तरह के प्रतिबंध की वकालत करना अन्यायपूर्ण है। जहां अमन बन रहा है वहा भी राजनीतिक पार्टी के लोग आ के उनको हिंदू-मुस्लिम का एंगल दे देते हैं। तो वो गलत है।

Rajeev Khandelwal Interview: टीवी के चर्चित अभिनेता राजीव खण्डेलवाल( Rajeev khandelwal) इन दिनों फिल्मों में अपना करियर आजमा रहे हैं। हाल ही में वो इमरान हाशमी( Imran Hashmi) के साथ शोटाइम( Showtime) में नजर आए थे। कुछ दिन से उनका एक बयान खूब वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान कलाकारों पर लगे बैन के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने सरकार के खिलाफ भी आवाज उठाई, आइए आपको बताते हैं राजीव ने क्या कहा

Rajeev Khandelwal Interview

एक पॉडकास्ट के दौरान राजीव ने कहा कि राजनेताओं के लिए इस तरह के प्रतिबंध की वकालत करना अन्यायपूर्ण है। “नहीं नहीं, यह राजनीति है। बहुत गलत है. लोगो को बैन करने वाले कौन होते हैं राजनेता। हमारी राजनीति तानाशाही करती है कुछ चीज़ों को। जहां पे प्यार बढ़ सकता है, उस प्यार को भी आप बढ़ने नहीं दे रहे, किसी भी कारण से। तो, मुझे ये समझ नहीं आता. मेरा कमेंट करना भी गलत होगा क्योंकि मुझे समझ ही नहीं आता है कि क्यों। हम अमन की बात करते हैं ना. तो जहां अमन बन रहा है वहा भी राजनीतिक पार्टी के लोग आ के उनको हिंदू-मुस्लिम का एंगल दे देते हैं। तो वो गलत है. ऐसा थोड़ी है कि पाकिस्तान की सरकार उन्हें एजेंट की तरह भेज रही है। पता नहीं. मैंने बहुत सारा प्यार आते देखा है”।

End of Feed