वेब सीरीज

'मिर्जापुर 3' में विजय वर्मा संग इंटिमेट सीन्स देने पर Neha Sargam ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं 'उम्मीद नहीं थी कि...'

Neha Sargam on Intimate Scenes With Vijay Varma: 'मिर्जापुर 3' से नेहा सरगम को लोगों के बीच बड़ी लोकप्रियता हासिल हुई है। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान नेहा सरगम ने इस सीरीज में विजय वर्मा संग दिए बोल्ड सीन्स पर खुलकर बात की है। नेहा ने बताया कि कईयों ने शुरुआत में उन्हें ट्रोल किया था।

Image

Neha Sargam

Neha Sargam on Intimate Scenes With Vijay Varma: कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने अमेजन प्राइम वीडियो पर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का तीसरा सीजन जारी किया था। इस सीजन के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ा था। इस सीरीज में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी और विजय वर्मा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। दिलचस्प बात यह है कि 'मिर्जापुर 3' (Mirzapur 3) से एक एक्ट्रेस को खूब लोकप्रियता हासिल हुई है, जिनका नाम नेहा सरगम (Neha Sargam) है। इस सीरीज में नेहा सरगम ने सलोनी भाभी यानी विजय वर्मा (Vijay Verma) की पत्नी का किरदार निभाया है।

नेहा सरगम ने 'मिर्जापुर 3' में विजय वर्मा संग कई बोल्ड सीन्स दिए थे। हाल ही में नेहा सरगम ने दिए इंटरव्यू में विजय वर्मा संग बोल्ड सीन्स देने पर बात करते हुए अपना रिएक्शन दिया है। इस बारे में बात करते हुए नेहा सरगम ने कहा कि शुरुआत में वो ऑडियंस के रिएक्शन से थोड़ा हैरान थीं लेकिन 'मिर्जापुर' सीरीज के इतिहास में यह एक सॉफ्ट रोमांटिक इंटिमेट मोमेंट था। कई लोगों की ओर से नेहा सरगम को नेगेटिव कमेंट भी आए थे।

नेहा को लगता है कि उन्हें इसलिए भी ट्रोल किया गया था कि वो पस्त में सीता माता जैसा किरदार निभा चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर तीसरे सीजन में विजय वर्मा के साथ रोमांटिक सीन देखने के बाद कईयों ने नेहा को ट्रोल कर दिया था। कईयों ने उनकी अदाकारी की जमकर तारीफ भी की।

'मिर्जापुर 3' की बात करें तो यह सीरीज कालीन भैया और गुड्डू भैया के इर्द-गिर्द घूमती है। दूसरे सीजन में गुड्डू भैया ने कालीन भैया को मारने की कोशिश की थी लेकिन वो बच जाते हैं। 'मिर्जापुर 3' में गुड्डू भैया को राज करते हुए दिखाया गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article