वेब सीरीज

Carry Minati के रोस्ट पर रजत दलाल के सीने में लगी आग, धमकी देकर बोले- 'VIDEO हटाले वरना..'

Rajat Dalal Reply to Carry Minati: सोशल मीडिया पर अब एक नया झगड़ा शुरू हो गया है। फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाटी (Carry Minati) ने रजत दलाल पर एक रोस्ट वीडियो डाली है, जिसके बाद अब रजत ने भी वीडियो पर रिएक्ट किया है और कैरी को खुल्ली धमरी भी दे दी है।

Image

Carry Minati and Rajat Dalal

Rajat Dalal Reply to Carry Minati: कैरी मिनाटी बनाम रजत दलाल की बहस अब सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है। बीते दिन फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाटी (Carry Minati) ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक रोस्ट वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में उन्होंने रजत दलाल को भी जमकर रोस्ट किया है, वीडियो में उन्होंने रजत की सिगमा मेल वाले बयानों को लेकर मजाक बनाया है और उनपर कई आरोप भी लगाए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अब एक नया झगड़ा शुरू हो गया है।

फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाटी (Carry Minati Roast Video) ने जब रजत दलाल पर एक रोस्ट वीडियो डाली है, जिसके बाद अब रजत ने भी वीडियो पर रिएक्ट किया है और कैरी को खुल्ली धमरी भी दे दी है। रजत दलाल का ये वीडियो भी अब तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

रजत दलाल ने दी कैरी मिनाटी को धमकी

कैरी मिनाटी ने अपने रोस्ट वीडियो में कहा था, 'रजत का सिर्फ शरीर बड़ा हो गया है दिमाग उसका बच्चों वाला ही है।' जिसके बाद अब रजत ने भी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा,'एक 5 फुट के #$# ने मुझे पर रोस्ट वीडियो बनाया है, वैसे तो ये उसका काम है। पर मैंने आज तक उसके बारे में कुछ नहीं कहा है। मैं इतने दिनों से शांत बैठा हुआ था पर मुझे जानबूझ कर छेड़ा जा रहा है। मैं शांति से चीजें सुलझा लूंगा एक वो अगर चुप चाप वीडियो हटा देगा या मेरा पार्टी डिलीट कर देगा। लेकर उसका मेल ईगो काफी बड़ा है वो ऐसा नहीं करेगा।' इसके आगे भी उन्होंने काफी कुछ कहा है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article