'द ट्रेटर्स' के दूसरे एपिसोड में ही बाहर राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी के पति ने कहा- 'मैं किसी के साथ...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 13, 2025, 08:22 PM IST

The Traitors Raj Kundra First Exit: करण जौहर (Karan Johar) द्वारा होस्ट किया जा रहा रियलिटी शो द ट्रेटर्स (The Traitors) जियोहॉटस्टार (JioHotstar) शुरू हो गया है। करण जौहर का ये शो शुरू होते ही खबरों में आ गया है। इस शो से शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) बाहर हो गए हैं।

The Traitors Raj Kundra First Exit: फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों अपने रियलिटी शो द ट्रेटर्स (The Traitors) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। करण जौहर का ये शो जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर धमाल मचा रहा है। इस शो में चर्चा में रहने वाले स्टार्स नजर आ रहे हैं। करण जौहर का ये शो शुरू होते ही खबरों में आ गया। खबर है कि बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए। इसके बाद इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बाते हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं किस वजह से राज कुंद्रा इस शो से बाहर हुए हैं।

The Traitors Raj Kundra First Exit

द ट्रेटर्स से बाहर हुए राज कुंद्रा

करण जौहर का शो द ट्रेटर्स शुरू होते ही चर्चा में आ गया है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंंद्रा शो 'द ट्रेटर्स' से निकलने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए है। राज कुंद्रा ने शो से बाहर होने पर कहा कि 'मैं 'द ट्रेटर्स' में दिल जीतने और दोस्त बनाने आया था। जैसे ही मैं बाहर हो रहा हूं, मुझे लगता है कि मेरी पत्नी सही थी। वो कहती हैं कि मैं अपनी जान बचाने के लिए भी झूठ नहीं बोल सकता और ये मेरी फितरत नहीं है। मुझे खुशी है कि मैं खुद के साथ ईमानदार रहा।' राज कुंद्रा का ये बयान खूब वायरल हो रहा है। इस शो में उर्फी जावेद (Urfi Javed) समेत कई बड़े स्टार्स हैं।

End of Feed