Priyanka Chopra Praises Heeramandi : संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी इन दिनों हर जगह धूम मचा रही है। संजय लीला भंसाली( Sanjay Leela Bhansali) अपने हाल ही में रिलीज हुए वेब शो हीरामंडी: द डायमंड बाजार के लिए प्रशंसा बटोर रहे हैं। हमेशा की तरह संजय लीला भंसाली के इस प्रोजेक्ट ने भी सभी का दिल जीत लिया। फैंस से लेकर इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार इसकी तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) ने मनीषा कोइराला( Manisha Koirala) , सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) , अदिति राव हैदरी( Aditi Rao Hydri) , ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल स्टार वेब सीरीज की समीक्षा की है।
प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हीरामंडी: द डायमंड बाजार का एक पोस्टर साझा किया। पोस्टर में शो की सभी महिलाएं, मनीषा कोइराला, शर्मिन सहगल, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा और संजीदा शेख नजर आ रही हैं। बाजीराव मस्तानी एक्ट्रेस ने लिखा, "मुझे याद है कि आप इसे कितना बनाना चाहते थे, इसके लेकर आपके मन में कितनी बेताबी थी।" उन्होंने आगे लिखा बधाई और सभी एक्ट्रेस को टैग किया. बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली के साथ बाजीराव मस्तानी और राम लीला में काम किया है। बाजीराव मस्तानी में, अभिनेत्री ने काशी की भूमिका निभाई और राम लीला में, उनका एक डांस नंबर था ।
