वेब सीरीज

Prajakta-Vrishank Wedding Guest List: वरुण धवन और विद्या बालन समेत ये सितारे लगाएंगे प्राजक्ता की शादी में चार चांद, देखें लिस्ट

Prajakta-Vrishank Wedding Guest List: जानी-मानी यूट्यूबर प्राजक्ता कोहली जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल के साथ 7 जन्मों के बंधन में बंध जाएंगी। प्राजक्ता कोहली की शादी की रस्में इस वक्त चल रही हैं और ताजा खबर के अनुसार बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े नाम उनकी शादी में शामिल होने वाले हैं। इन सितारों में वरुण धवन और विद्या बालन जैसे लोगों के नाम भी शामिल हैं।

Image

Prajakta Koli Vrishank Khanal Wedding Guest List

Prajakta-Vrishank Wedding Guest List: जानी-मानी यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार प्राजक्ता कोहली कुछ ही घंटों में अपने बचपन के प्यार वृषांक खनाल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। प्राजक्ता कोहली लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शादी की रस्मों की जानकारी दे रही हैं। इस वक्त इंटरनेट पर प्राजक्ता कोहली की मेहंदी और हल्दी की पिक्स वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं। हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें देखने के बाद लोगों प्राजक्ता और वृषांक की वेडिंग पिक्स का इंतजार है, जो 25 फरवरी के दिन सभी के सामने आएंगी। वेडिंग पिक्स से पहले टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ एक बड़ी जानकारी लगी है, जिसके अनुसार प्राजक्ता कोहली की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे शामिल होंगे।

प्राजक्ता कोहली और वृषांक खनाल की शादी में शामिल होंगे बॉलीवुड सितारे

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्राजक्ता कोहली की शादी में उनके जुग जुग जियो स्टार वरुण धवन शामिल होंगे। जुग जुग जियो की शूटिंग के दौरान दोनों में गजब की बॉन्डिंग बन गई थी। वरुण धवन के अलावा प्राजक्ता कोहली की शादी में विद्या बालन, बादशाह और रफ्तार जैसे सितारे भी शामिल होंगे। इन लोगों के अलावा भी इंडस्ट्री के कई सितारे प्राजक्ता की वेडिंग में हिस्सा ले सकते हैं, जिनके नामों का खुलासा जल्द ही हो सकता है।

अगर प्राजक्ता कोहली की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो लोगों ने उन्हें कुछ दिनों पहले ही मिसमैच्ड सीजन 3 में देखा था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ मिसमैच्ड सीजन 3 दर्शकों के बीच में काफी सफल रहा है। इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। यूट्यूब से शुरू होकर प्राजक्ता कोहली ने एक्टिंग इंडस्ट्री में जो नाम कमाया है, उसकी हर कोई तारीफ करता है। वैसे आप प्राजक्ता कोहली की शादी की तस्वीरों को देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article