वेब सीरीज

प्राजक्ता कोहली जल्द लेंगी लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल संग 7 फेरे, डेट आई सामने

Prajakta Koli-Vrishank Khanal Wedding: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूब स्टार प्राजक्ता कोहली (Prajakta Koli) ने कुछ समय पहले लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल (Vrishank Khanal) के साथ शादी करने का फैसला लिया था। प्राजक्ता और वृषांक काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और 25 फरवरी 2025 के दिन शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे।

Image

Prajakta Koli-Vrishank Khanal Wedding

Prajakta Koli-Vrishank Khanal Wedding: जानी-मानी यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोहली जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल के साथ शादी करने जा रही हैं। कुछ दिनों पहले ही प्राजक्ता कोहली ने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी, जिसके बाद से ही सभी लोग उन्हें दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए उत्साहित हैं। अगर मीडिया में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो प्राजक्ता कोहली और वृषांक खनाल 25 फरवरी 2025 के दिन शादी के बंधन में बंधेंगे। इन दोनों की सगाई लगभग 2 साल पहले हुई थी, जिसके बाद कपल ने 2025 में शादी करने का फैसला लिया है।

प्राजक्ता कोहली ने कुछ दिनों पहले ही किया है शादी का ऐलान

अदाकारा प्राजक्ता कोहली ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि वो वृषांक खनाल के साथ अपने रिश्ते को नया आयाम देने जा रही हैं और दोनों जल्द ही शादी करेंगे। जुग जुग जियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, "मैं अपने परिवार की शुक्रगुजार हूं और ये छोटे-छोटे पल हमें खुशियां देते हैं। हम एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं।"

प्राजक्ता कोहली और वृषांक खनाल चाइल्डहुड लवर्स हैं, जो सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वृषांक ने प्राजक्ता के साथ उस दौर से साथ हैं, जब वो अपने यूट्यूब चैनल पर मेहनत कर रही थीं और नाम कमाने की कोशिश कर रही थीं। प्राजक्ता ने फेम पाने के बाद भी कभी वृषांक का साथ नहीं छोड़ा और अब वो शादी करने जा रही हैं। फैंस प्राजक्ता और वृषांक की शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं और इनकी वेडिंग पिक्स का इंतजार कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article