Salaar on OTT official Release Date: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'सलार: पार्ट 1 सीजफायर' (
'सलार' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए लगभग एक महिना होने जा रहा है। ऐसे में अब मेकर्स ने प्रभास स्टारर को 20 जनवरी के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का मन बनाया है। दिलचस्प बात यह है कि 'सलार' के हिंदी वर्जन के अलावा इसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित चार भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। हिंदी दर्शकों को फिल्म देखने के लिए थोड़ा ओर इंतजार करना पड़ेगा।
हिंदी दर्शकों के बीच फिल्म 'सलार' को देखने की काफी डिमांड है। इस फिल्म के हिंदी ट्रेलर ने रिलीज होने के बाद यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज क्रॉस कर लिए थे। साउथ ऑडियंस का वीकेंड बनने वाला है। फिल्म में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। हिंदी भाषा में फिल्म को कब पेश किया जाएगा, इस बार की जानकारी अभी तक मेकर्स ने नहीं दी है।
