Payal Malik नहीं लेंगी अपने पति अरमान से तलाक, ड्रामा देख लोगों ने कहा "असली डायन तो ये है..."

Payal Malik wont divorce Armaan Malik: खबर आ रही थी कि पायल, अरमान से तलाक लेनी वाली हैं। लेकिन अब खुद पायल का कहना है कि वो तलाक नहीं लेंगी। लेकिन पायल के हर दिन बदलते बयानों को देख लोगों उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Payal Malik wont divorce Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 का आखिरी हफ्ता चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक 2 अगस्त को शो का फिनाले है और उस दिन हम सभी को अपना इस सीजन का विजेता मिल जाएगा। इस समय घर में सना मकबूल, रणवीर शोरे, नैजी, साईं केतन राव, अरमान मलिक, कृतिका मलिक और लवकेश मौजूद हैं। शो के लास्ट एविकशन के बाद किसी एक का पत्ता घर से कट जाएगा। अब इन सबके बीच घर के बाहर मौजूद पायल मलिक लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ समय पहल खबर आ रही थी कि पायल, अरमान से तलाक लेनी वाली हैं। लेकिन अब खुद पायल का कहना है कि वो तलाक नहीं लेंगी। पायल के हर दिन बदलते बयानों को देख लोगों उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Payal Malik wont divorce Armaan Malik

एक्स पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें आप देख सकते हैं कि कृतिका की मम्मी और पायल सोफ़े पर बैठे हुए हैं। कृतिका की मम्मी बोलती हुई नजर आ रही हिय कि "अब आपको कोई भी कही भी बुलाए नहीं जाना है।" जिसके बाद पायल मलिक बोलती हैं कि "माँ बिग बॉस के फिनाले में तो जाना ही पड़ेगा। वो आगे बोलती हैं कि अरमान जब बाहर आएंगे तो उन्हें सबसे पहले मैं चाहिए होगी कि पायल खान है? मुझे पायल से बात करती है। जब तक मैं पायल से नहीं पूछ लूँगा मुझे यकीन नहीं है।

End of Feed