Bigg Boss OTT 3: पायल मलिक की आंखों में चुभ रही है ये कंटेस्टेंट, देखना चाहती हैं घर से बाहर

Payal Malik Wants Munisha Khatwani Out Of Bigg Boss OTT 3: मशहूर यू-ट्यूबर पायल मलिक को 'बिग बॉस ओटीटी 3' से पहले सप्ताह ही बाहर होना पड़ा। हालांकि उन्होंने कहा कि वह कंटेस्टेंट्स के वोट के कारण बाहर आई हैं। वहीं अब उनका कहना है कि मुनीषा खटवानी भी शो में रहने के लायक नहीं हैं।

Payal Malik Wants Munisha Khatwani Out Of Bigg Boss OTT 3: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' को शुरु हुए 10 दिन बीत चुके हैं। शो में एक साथ 16 कंटेस्टेंट्स ने कदम रखा था, लेकिन दो कंटेस्टेंट्स अभी तक 'बिग बॉस ओटीटी 3' से बाहर हो चुके हैं। इसमें नीरज गोयट और यू-ट्यूबर पायल मलिक शामिल हैं। नीरज गोयट की तरह ही पायल मलिक ने भी 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से जल्दी बाहर होने पर आपत्ति जाहिर की थी। वहीं अब पायल मलिक ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत में कहा कि कंटेस्टेंट मुनीषा खटवानी को असल में 'बिग बॉस ओटीटी 3' से बाहर होना चाहिए था।

'बिग बॉस ओटीटी 3' से इस कंटेस्टेंट को बाहर देखना चाहती हैं पायल मलिक

End of Feed