वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: सोची-समझी साजिश के तहत घर से निकाली गईं Payal Malik! सोशल मीडिया पर सामने आई सच्चाई

Bigg Boss OTT 3 Payal Malik Eviction: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के पहले हफ्ते में पायल मलिक घर से बेघर हो गई जो हर किसी के लिए शाकींग था। अब हाल ही में इस इविक्शन की सच्चाई सोशल मीडिया पर लोगों के आगे आई है जिसमें पायल का जाना पहले से ही तय था।

Image

Bigg Boss OTT 3 Payal Malik Eviction

Bigg Boss OTT 3 Payal Malik Eviction: अनिल कपूर का शो रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 रिलीज होते ही काफी कंट्रोवर्सी का शिकार हुआ। घर में आए कई कंटेस्टेंट को लेकर मेकर्स ट्रोलर्स के हत्थे चढ़े सिर्फ यही बिग बॉस को लोगों ने छपरी का टैग भी दिया। ऐसे में कल शो का पहले हफ्ते का वीकेंड का वार हुआ जिसमें कम वोटस मिलने के कारण पायल मलिक घर से बेघर हो गईं थी। अब सोशल मीडिया पर इस इविक्शन को मेकर्स की सोची समझी साजिश का नाम दे दिया है आखिर ऐसा क्यूँ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

कल बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के वीकेंड का वार में पायल मलिक (Payal Malik) को घर से बाहर का रास्ता दिखाया। ऐसे में सोशल मीडिया पर मेकर्स को दर्शकों ने खूब लताड़ा यह करने पर। अब ट्विटर पर लेडी खबर की रिपोर्ट्स के अनुसार पायल का बाहर जाना मेकर्स की सोची समझी चाल थी। लेडी खबर का मानना है कि बिग बॉस ओटीटी में दो शादियों को बढ़ावा देने के कारण लोगों ने नाराजगी जताई, जिसके बाद पायल मलिक को मेकर्स ने घर से निकाल दिया गया। यह खबर जान ट्विटर पर ट्रोलर्स ने मेकर्स पर सवालों की बारिश कर दी है।

शो में अरमान मलिक अपनी दो पत्नियाँ पायल और कृतिका संग घर में आए थे, जिसको लेकर दर्शकों के साथ-साथ कई टीवी स्टार्स ने मेकर्स को लताड़ा। टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अरमान को ठरकी तक का टैग दे दिया था और दो शादियों को बेशर्मी का नाम दिया। ऐसे में इन सब ट्रोलिंग के बीच पायल या मेकर्स का क्या जवाब होगा यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article